फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: घर पर पहुंची बिजली निगम की टीम, मकान मालिक की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना (फतेहाबाद)। शहर के भूना रोड स्थित आदर्श कॉलोनी में मंगलवार सुबह घर में चेकिंग के लिए गई बिजली निगम की टीम को देखकर मकान मालिक की मौत हो गई। घटना के बाद कॉलोनी में खलबली मच गई और निगम के प्रति रोष फैल गया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, परिजनों ने निगम कर्मियों पर हाथापाई के आरोप लगाए। वहीं, निगम अधिकारियों के अनुसार टीम अनुमति लेकर मकान के अंदर गई थी, हाथापाई के आरोप निराधार हैं। पुलिस ने 304 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर की आदर्श कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय काका सैनी हलवाई का काम करते थे। काका सैनी की पत्नी महेंद्रो देवी ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसके पति घर में ही थे, जबकि वह झाड़ू लगा रही थी। उसके दो बच्चे हैं, एक लड़का व एक लड़की। उसी समय गेट के आगे चार आदमी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए और उनमें से दो आदमी घर की छत पर भागते हुए चढ़ गए। इन लोगों ने खुद को बिजलीकर्मी बताया। उनके पीछे-पीछे उसका पति भी छत पर चढ़ गया। उक्त व्यक्ति उसके पति के साथ जोर-जोर से बोलने लगे और हाथापाई करने लगे। बाहर खड़े दोनों आदमी भी जल्दी से छत पर चढ़ गए। वह शोर सुनकर छत पर गई तो देखा कि उसके पति को एक आदमी धक्का दे रहा था, जिससे उसके पति नीचे गिर गए और बेसुध हो गए। चारों आदमी उसके पति को गिराकर मौके से भाग गए। उसने बताया कि बिजली निगम के जेई पवन शर्मा ने उसके पति को धक्का दिया जबकि तीन अन्य कर्मचारी भी शामिल थे। वह अपने परिजनों की सहायता से पति को अस्पताल में ले गई, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



अनुमति लेकर टीम ने किया प्रवेश : एसडीओ



हमारी टीम जेई के नेतृत्व में कार्रवाई के लिए गई थी। टीम ने अनुमति लेकर मकान में प्रवेश किया था। कोई हाथापाई नहीं हुई। टीम का एक सदस्य चेकिंग के लिए छत पर गया, पीछे मकान मालिक भी था। चेकिंग के दौरान जब अचानक मकान मालिक गिरा तो उसे कर्मचारियों ने प्राथमिक इलाज दिया तथा सांस देने की कोशिश भी की। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


-नत्थूराम, एसडीओ, बिजली निगम



कोट

मृतक काका सैनी की पत्नी महेंद्रो देवी ने बिजली निगम के जेई पवन शर्मा व अन्य तीन कर्मचारियों पर आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है, जो भी नियम अनुसार कार्रवाई होगी, वह की जाएगी।
विज्ञापन




-कुलदीप सिंह, प्रभारी, शहर थाना टोहाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें