फतेहाबाद। फतेहाबाद में कोरोना का मंगलवार को एक केस सामने आया है। जाखल के गांव अकांवाली में 51 साल की महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। जिले में अब कोरोना के 37 केस एक्टिव हो गए हैं और तीन लोगों के कोरोना के ठीक होने पर उनको डिस्चार्ज किया गया है।
जिले में अब तक कोरोना के 20336 केस सामने आ चुके हैं और 504 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। चौथी लहर में भी कोरोना से हुडा सेक्टर के एक बुजुर्ग की मौत हो चुकी है। जिला महामारी अधिकारी डॉ. विष्णु मित्तल ने बताया कि सोमवार को कोरोना के 18 केस सामने आए थे और मंगलवार को एक ही केस आया है। 100 लोगों के सैंपल लिए गए हैं, जिनको जांच के लिए भेजा गया है। वहीं कोरोना के 20 सैंपल निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के 100 सैंपल लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट का इंतजार है।