फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली उपभोक्ताओं को बिल जमा करवाने पर मिलेगी 50 फीसदी तक छूट

Thu, 15 May 2025 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में ​स्थित शहरी उपमंडल बिजली निगम का कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। बिजली निगम ने बकाया बिल की वसूली के लिए बिल माफी अभियान चलाया है। इसके तहत घरेलू व ट्यूबवेल कनेक्शन के बिजली उपभोक्ताओं को एकमुश्त बिल जमा करवाने पर ब्याज और बिल की राशि में 10 फीसदी तक की छूट मिलेगी।
विज्ञापन

इस योजना के तहत बिजली उपभोक्ताओं व डिफाल्टर हो चुके लोगों को फायदा मिलेगा। वहीं व्यावसायिक उपभोक्ताओं को ब्याज और 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। बता दें कि बिजली निगम की ओर से समय पर बिल नहीं जमा करवाने उपभोक्ताओं को डिफाल्टर उपभोक्ता सूची में शामिल करते हुए कनेक्शन काटे गए हैं। ऐसे में अब निगम की ओर से अगस्त 2024 तक के बिल वसूली करने के लिए यह अभियान चलाया गया है।
उपभोक्ता बिजली बिल की राशि जमा करवाने के बाद फिर से कनेक्शन ले सकेंगे। वहीं इससे घरेलू, किसान और व्यावसायिक सभी प्रकार के उपभोक्ताओं को फायदा होगा। निगम ने ऐसे बिजली उपभोक्ताओं को डिफाल्टर उपभोक्ता की सूची में शामिल किया है।
विज्ञापन

-
शहर में हैं दो हजार डिफाल्टर
निगम जिनका 5 हजार रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। शहर के दो हजार के करीब उपभोक्ता डिफाल्टर की सूची में शामिल हैं। इन उपभोक्ताओं के समय पर बिल की राशि जमा नहीं करवाने पर निगम की ओर से कनेक्शन काटे गए हैं। वहीं उपभोक्ता दोबारा से बिजली का कनेक्शन नहीं ले सकते। जबकी बिल माफी अभियान के बाद डिफाल्टर उपभोक्ता फिर से कनेक्शन ले सकेंगे।
:: बिल माफी अभियान एक निश्चित अवधि के लिए चलाया जाएगा। सभी पात्र बिजली उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अभियान का लाभ उठाएं और जल्द से जल्द अपने बकाया बिलों का भुगतान करवा दें। इस अभियान का उद्देश्य न केवल बकाया राशि वसूल करना है, बल्कि उपभोक्ताओं को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना भी है। इस पहल से न केवल बिजली निगम को वित्तीय स्थिरता मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी आर्थिक बोझ से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

-रविंद्र, एसडीओ, शहरी उपमंडल, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें