फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन जिले में कुल 50 नामांकन दाखिल, आज होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद/रतिया/टोहाना। विधानसभा चुनावों के लिए नामांकन का अंतिम दिन बीतने के साथ ही उम्मीदवारों की चुनावी प्रचार की बेला शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिले की तीनों विधानसभा सीटों के लिए कुल 50 नामांकन दाखिल किये गए। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि विधानसभा चुनाव 2019 नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन रतिया विधानसभा क्षेत्र से 15 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वहीं फतेहाबाद क्षेत्र से 14 उम्मीदवार, टोहाना से नामांकन के अंतिम दिन 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। इन नामांकन पत्रों की जांच शनिवार को की जाएगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 7 अक्तूबर है। इस दिन साफ हो जाएगा कि विधानसभा चुनाव के असली उम्मीदवार कौन होंगे।
विज्ञापन

रतिया विधानसभा सीट
शुक्रवार को नामांकन के अंतिम दिन 15 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किए। इनमें भारतीय जनता पार्टी से लक्ष्मण दास व उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में रजनी देवी, बहुजन समाज पार्टी से कवरिंग कैंडीडेट के रूप में धर्मवीर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से जरनैल सिंह व उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में मनजीत कौर, जननायक जनता पार्टी से मंजू बाला, हरियाणा लोकहित पार्टी से सुदेशपाल पपला, शिरोमणि अकाली दल से कुलविंदर सिंह के कवरिंग कैंडीडेट के रूप में मुख्तयार सिंह, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से परमजीत कौर, पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया से सुरजीत सिंह ने अपना नामांकन दाखिल करवाया। आजाद उम्मीदवार के रूप में संतोष सिंह, सोनू नायक, ममता कटारिया, परमजीत कौर, दलीप सिंह ने अपना नामांकन रतिया के उपमंडलाधीश एवं रिटर्निंग ऑफिसर सुरेंद्र सिंह बेनीवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। रतिया में कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में आ चुके हैं।
फतेहाबाद विधानसभा सीट
नामांकन भरने की अंतिम तारीख को फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 14 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जननायक जनता पार्टी से वीरेंद्र व उनके कवरिंग कैंडीडेट के रूप में अनुराधा, भारतीय जनता पार्टी से दुड़ा राम व उनके कवरिंग कैंडीडेट के रूप में मालागिरी देवी, इंडियन नैशनल लोकदल से सुमनलता, जय महाभारत पार्टी से राजेश कुमार तथा विनोद कुमार, ख्याली राम, रामस्वरूप, नफे सिंह, सतबीर सिंह, सुलतान सिंह, गुलशन व राजबीर ने निर्दलीय के अपना नामांकन पत्र फतेहाबाद के उपमंडलाधीश एवं रिटर्निंग ऑफिसर सुरजीत सिंह नैन के समक्ष प्रस्तुत किया। इस विधानसभा में अब कुल 17 उम्मीदवार चुनाव मैदान में आ चुके हैं।
विज्ञापन

टोहाना विधानसभा
टोहाना विधानसभा क्षेत्र से 21 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किए। बीएसपी से मुकेश कुमार, जननायक जनता पार्टी से देवेंद्र सिंह व उनकी कवरिंग उम्मीदवार के रूप में सुनीता, आम आदमी पार्टी से अजय कुमार व उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में मैनावती, इंडियन नैशनल कांग्रेस से परमवीर सिंह व उनके कवरिंग उम्मीदवार के रूप में रणधीर सिंह, भारतीय महा अधिकार फेडेरल पार्टी से नरेश कुमार, लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी से भीम सिंह, इंडियन नैशनल लोकदल से राजपाल, स्वराज इंडिया से अंकित गिल, ईशान लिखा, राकेश कुमार, विजय कुमार, देव सिंह, संदीप कुमार, मीना रानी, राजबीर सिंह, बलराज, विजय कुमार जैन, मामु राम ने निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन टोहाना के उपमंडलाधीश एवं रिटर्निंग ऑफिसर अनुभव मेहता के समक्ष प्रस्तुत किया।
फतेहाबाद से दुड़ाराम ने चार, प्रहलाद ने दो सैट किए दाखिल
नामांकन के दौर में कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्रों के एक से अधिक सैट भी दाखिल किए हैं। भाजपा के फतेहाबाद के प्रत्याशी दुड़ाराम ने तो अपने और अपनी कवरिंग कैंडीडेट मलागिरी देवी के चार-चार सैट दाखिल किए हैं। टोहाना से जजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह बबली ने भी दो नामांकन सेट भरे हैं। इसी तरह फतेहाबाद से कांग्रेस प्रत्याशी प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा और जजपा के फतेहाबाद प्रत्याशी डा. वीरेंद्र सिवाच ने भी दो-दो सैट नामांकन के दाखिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें