फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में भाजपा को जमीनी हकीकत से होगा सामना : तंवर

Wed, 23 Dec 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले करीब डेढ़ वर्ष के शासन के दौरान प्रदेशवासियों के हितों पर कुठाराघात करने वाली भाजपा को पंचायती चुनावों में अब जमीनी हकीकत से सामना करना पड़ेगा। बुधवार को रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए देश की श्रेष्ठ पंचायत प्रणाली को खिलवाड़ बनाकर लोक हितों की बलि दे दी और लोगों को गुमराह करने के लिए अलग-अलग तर्क देकर इन्हें टालने का प्रयास किया है।
विज्ञापन

डॉ. तंवर ने कहा कि प्रदेश की ग्रामीण जनता के पास अब इन झूठे नारे देने वालों का असली चेहरा उजागर करने का अवसर आया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि अब से पूर्व भाजपा सदैव अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने की पक्षधर रही है मगर अब अपने खिसकते जनाधार के चलते इन चुनावों से पीछे हट रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे इन चुनावों में आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाकर रखें और वर्ग, क्षेत्र, जाति और धर्म से ऊपर उठकर मतदान करें और एक नए ग्रामीण हरियाणा को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।
 इस मौके पर भाखड़ा डेम ओस्टीज एसोसिएशन की ओर से डॉ तंवर को ऐलनाबाद-बिलासपुर के बीच पिछले दो महीनों से बंद पड़ी हिमाचल रोडवेज की बस दुबारा चलाने के लिए भी मांग पत्र सौंपा गया। उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता टेक चंद मिढा, सुभाष बिश्नोई, सुरेंद्र पाल वर्तिया, नरेश सरदाना, भवानी सिंह, प्रवीण राणा, राजकुमार भट्टू, अशोक भुक्कर, अरविंद भुक्कर, सतवीर खीचड़, राजेश मोटियार, सतेंद्र सिंह हिसार, अमित सोनी, भाखड़ा डेम ओस्टीज एसोसिएशन के उप प्रधान बलदेव सिंह, हजारी लाल, सरदारी लाल, राम स्वरूप, हरी चंद, तेजा सिंह, छोटू राम रत्ता टिब्बा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें