फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चुनाव प्रचार थमा, आज घर-घर जाएंगे अध्यक्ष और पार्षद पद के उम्मीदवार

Fri, 28 Feb 2025 10:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
जाखल में जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री को गदा भेंट करते हुए जिला अध्यक्ष व अन्य
विज्ञापन
जाखल। नगर पालिका चुनाव को लेकर प्रचार शुक्रवार शाम को थम गया। अंतिम दिन उम्मीदवारों ने प्रचार को लेकर खूब पसीना बहाया। अध्यक्ष पद के लिए भाजपा उम्मीदवार सुरेंद्र मित्तल के प्रचार को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खुद पहुंचे। अब रविवार को मतदान होगा और 12 मार्च को परिणाम आएगा।
विज्ञापन


बता दें कि जाखल नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। इसके अलावा 14 वार्डों में से 33 उम्मीदवार पार्षद पद को लेकर मैदान में हैं। चुनाव प्रचार के लिए प्रत्याशियों को वाहनों व लाउडस्पीकर के लिए दी गई अनुमति शुक्रवार शाम को समाप्त हो गई। 2 मार्च यानि रविवार को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। जिसे लेकर प्रशासन ने आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए हैं। जाखल में 9,424 मतदाता अपना प्रधान चुनेंगे।

- अध्यक्ष पद के लिए जनता करेगी मतदान

जाखल में पहली बार मतदाता वोट डालकर सीधे नगर पालिका अध्यक्ष का चयन करेंगे। अध्यक्ष पद को लेकर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र मित्तल व निर्दलीय चुनाव लड़ रहे विकास कामरा में कांटे की टक्कर है। इसके अलावा तीसरी प्रत्याशी गीतू रानी है। जो कि विकास की पत्नी हैं।
विज्ञापन


-

ये हैं पार्षद पद के लिए उम्मीदवार

वार्ड नंबर 1 से गरिमा रानी/पिंकी रानी

वार्ड नंबर 2 से कुलवंत सिंह/पवन कुमार

वार्ड नंबर 3 से केवल सिंह/संजीव कुमार

वार्ड नंबर 4 से निशु रानी/रतन लाल

वार्ड नंबर 5 से विकास कंसल/स्वर्ण सिंह

वार्ड नंबर 6 से अशोक/जोनी

वार्ड नंबर 7 से डिम्पल रानी/सुनीता रानी

वार्ड नंबर 8 से गुरदास मान/जसपाल सिंह/पिंटू राम

वार्ड नंबर 9 से किरण बाला/चरणो

वार्ड नंबर 10 से आशा रानी, शंकर कुमार, शिवा व सबरी

वार्ड नंबर 11 से सपना रानी/सरबजीत कौर

वार्ड नंबर 12 से गोल्डी, जगसीर, सतवीर सिंह व सुधीर सिंह

वार्ड नंबर 13 से चेतन कुमार/यशपाल गर्ग

वार्ड नंबर 14 से आशा रानी/परमजीत कौर

-

अध्यक्ष पद को लेकर ये है मैदान में

- सुरेन्द्र मित्तल

- विकास कुमार

- गीतू रानी

शहर के 11 वार्डों में आमने-सामने की टक्कर

शहर में 11 वार्ड ऐसे हैं जिनमें सिर्फ दो ही प्रत्याशी हैं। इसके अलावा वार्ड 10 और 12 में सबसे ज्यादा 4-4 प्रत्याशी पार्षद पद के हैं। वहीं वार्ड 8 में तीन प्रत्याशियों के बीच पार्षद पद के लिए टक्कर है।

-

सीएम ने कहा, नहरी पानी के लिए जगह तलाशे

मुख्यमंत्री नायब सैनी के जाखल आगमन के बाद नहरी पानी की आस जगी है। मुख्यमंत्री ने भाषण के दौरान कहा कि उन्हें पता चला है कि यहां पर पेयजल की समस्या है। यहां पर जगह तलाशी जाए, ताकि समस्या को दूर किया जाएगा। फिलहाल स्थिति ये है कि शहर में ट्यूबवेल के पानी की सप्लाई हो रही है। सीएम ने कहा कि 100 दिनों के अंदर भाजपा 18 वादे पूरे कर चुकी है। 10 पर काम शुरू है और उनके लिए आर्थिक अनुमति जरूरी है, जो मंजूर होकर आने वाली है। ऐसे करके 28 वादे भाजपा ने पूरे कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें