फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: म्योंदकलां निवासी बुजुर्ग मिला डेंगू पीड़ित, संख्या हुई 77

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डेंगू का जिले में वीरवार को नया केस मिला है। गांव म्योंदकलां निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग डेंगू पीड़ित मिला है। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या बड़कर 77 हो गई है। अब तक जिले में 1670 डेंगू आशंकित मरीजों के सैंपल लिए गए है। लेकिन जांच में 77 डेंगू पीड़ित की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक वीरवार को ओपीडी में जांच के दौरान 11 आशंकित केस मिले। इनके एलाइजा सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए। जांच के दौरान एक पीड़ित केस मिला। डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने 1341 जगह सर्वे किया। सर्वे के दौरान कहीं भी लारवा नहीं मिला है। अब तक जिले में 244082 जगहों पर सर्वे हो चुका है। सर्वे के दौरान 3023 जगहों पर लारवा मिला है।
विज्ञापन

जिले में ये है डेंगू की स्थिति
क्षेत्र डेंगू केस मिले
फतेहाबाद शहर 21
टोहाना शहर 15
रतिया 2
भूना 3
जाखल 8
भट्टूकलां 10
बड़ोपल 8
भूथनकलां 10
कोट
डेंगू को लेकर जिले में स्थिति नियंत्राण में है। वीरवार को एक नया केस मिला है। लोगों से अपील है कि डेंगू को लेकर सावधानी बरतें और लक्षण दिखने पर जांच जरूर करवाएं
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें