जाखल। ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग की शुक्रवार शाम हार्ट अटैक आने के कारण मौत हो गई। जाखल रेलवे पुलिस ने पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। 58 वर्षीय हमीरगढ़ (पंजाब) निवासी मृतक सुखवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ नांदेड़ एक्सप्रेस से आगरा से लौट रहा था। वह सेना में भर्ती अपने बेटे से मिलकर आ रहा था। टोहाना के नजदीक ट्रेन में ही सुखबीर की अटैक आने से मृत्यु हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी जितेंद्र के अनुसार टोहाना स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने पर ज्यों ही नांदेड़ एक्सप्रेस करीब सवा 9 बजे जाखल स्टेशन पर पहुंची, मृतक के शव को नीचे उतारा गया। उन्होंने बताया कि शव का टोहाना नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।