भट्टू कलां। पुलिस ने दो मामलों में तीन युवकों को 148 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में भट्टूकलां थाना पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास से एक युवक को काबू करके उससे 140 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी की पहचान सुनील कुमार उर्फ साढ़ू निवासी भट्टूकलां के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन की दीवार के पास खड़ा था और पुलिस को देखकर वहां पर बने लोहे के खोखे के पीछे छिपने का प्रयास किया। शक के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़कर तलाशी ली तो उसकी जेब से 140 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दूसरे मामले पुलिस ने दो युवकों से 8.24 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा है। दोनों युवकों की पहचान राहुल निवासी चाडीवाल व जगतपाल उर्फ कालु निवासी मेहूवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। संवाद