फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर खड़ा ट्रॉला। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कुलां। टोहाना रतिया मार्ग पर गांव कुलां के पास तेज रफ्तार ट्रॉले की टक्कर से बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर मौके से फरार हो गया। बाद में पुलिस ने मौके पर आकर ट्रॉले को कब्जे में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल टोहाना भेज दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव कुलां निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग प्रकाश सिंह रविवार दोपहर को अपने घर से कुलां स्थित बाजार में आ रहे थे। टोहाना रोड पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो टोहाना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रॉले ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रॉला छोड़कर भाग गया। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटना का जायजा लिया। कुलां पुलिस चौकी प्रभारी कंवर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए टोहाना अस्पताल भेज दिया है। वहीं, ट्रॉले को अपने कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें