कोरोना का कहर जिले में जारी है। शुक्रवार को भी एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो गई, वहीं 74 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। टोहाना की गुप्ता कॉलोनी निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग की दो दिन पहले रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। अग्रोहा मेडिकल में उपचार चल रहा था। यहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक मरीज शुगर और बीपी से भी ग्रस्त था। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 130 तक पहुंच गया है। अप्रैल के 9 दिनों में ही सात मौतें हो चुकी है।
बता दें कि शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 74 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं और सात ठीक हुए हैं। जिले में कुल मरीजों का आंकड़ा 5466 तक पहुंच गया है। इसमें फिलहाल 364 मरीज सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रतिया के वार्ड नंबर 1,6,7 और 14 निवासी 6 छात्राएं, गांव गाजूवाला सरकारी स्कूल की दो छात्राएं और एक छात्र, रतिया, गांव नागपुर और भरपूर निवासी युवक, गांव डांगरा निवासी युवक, टोहाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी बुजुर्ग, जाखल निवासी दंपत्ति, टोहाना की गुप्ता कॉलोनी और जाखल निवासी बुजुर्ग, टोहाना की कृष्णा कॉलोनी निवासी युवती, गांव हैदरवाला निवासी युवती, फतेहाबाद के शिव चौक निवासी दो युवक, फतेहाबाद के पावर हाउस कॉलोनी निवासी युवक, शहर थाना पुलिसकर्मी, गांव दरियापुर निवासी बुजुर्ग महिला, मसीतांवाली निवासी युवती, गांव बड़ोपल निवासी युवक, फतेहाबाद की अनाजमंडी निवासी व्यापारी, गांव कुम्हारिया निवासी छात्र व महिला, भूना निवासी भाई-बहन कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जिले में कोरोना मरीजों की स्थिति
क्षेत्र मरीज मिले ठीक हुए मौत
फतेहाबाद 1532 1411 41
टोहाना 1054 966 32
रतिया ग्रामीण 482 458 8
रतिया शहरी 535 457 22
भट्टूकलां 501 474 6
बड़ोपल 175 153 1
भूना 596 542 7
जाखल 591 511 13
कोट
लोग कोरोना को लेकर गंभीर नहीं है इसी कारण संक्रमण बढ़ रहा है। वायरस बार-बार अपना ट्रेंड बदल रहा है। इसलिए खुद संभलना जरूरी है। हर जगह सख्ती नहीं हो सकती है इसलिए लोगों को खुद जागरूक होना होगा।
- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी।