फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ट्रक की टक्कर से बिजली बोर्ड में कार्यरत महिला कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। टोहाना रोड पर एक ट्रक चालक की ओर से बाइक को टक्कर मार देने से बिजली निगम में कार्यरत 57 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक महिला के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव ब्राह्मणवाला निवासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि उसकी माता जैसलमेर कौर बिजली निगम में कार्यरत है और वह शुक्रवार दोपहर को अपनी रिश्तेदार के साथ बाइक पर सवार होकर रतिया बैंक में काम से आ रहे थी। जब टोहाना रोड पर पहुंचे तो पीछे से एक ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी और ट्रक लेकर भाग गया। इससे उसकी माता जैसलमेर कौर को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें