फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बुजुर्ग महिला से कान की बाली छीनी, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

Sat, 16 Nov 2024 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
मामले की जानकारी देती बुजुर्ग महिला गुरमेली देवी।
विज्ञापन
भूना। शहर के गहणाराम गुरुद्वारा के पास दोपहर बाद चप्पल-जूतों की सिलाई करने वाले दो लोग बुजुर्ग महिला के कान की सोने की बाली झटक कर फरार हो गए। बुजुर्ग ने काफी शोर मचाया, लेकिन छीना-झपटी करने वाले दोनों आरोपी मौके से भाग गए।
विज्ञापन

पुलिस ने बुजुर्ग महिला की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश के प्रयास शुरू कर दिए हैं। पुलिस के अनुसार वार्ड 5 स्थित बाबा राणाधीर मोहल्ला निवासी 66 वर्षीय गुरमेली देवी बैंक से बुढ़ापा पेंशन के रुपये निकाल कर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गहणाराम गुरुद्वारे के नजदीक पहुंची तो पीछे से चप्पल-जूते सिलाई करने वाले दो लोगों ने आकर उसकी कान की बाली झटक ली और भाग गए। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने बताया कि उसके दोनों कानों से बालियां छीनने का प्रयास किया गया था परंतु वे एक ही छीनने में कामयाब हो पाए। पुलिस ने चप्पल जूते सिलाई करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें