फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इस माह शुरू होगी आठ बेड की डायलिसिस सुविधा

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में डायलिसिस के लिए आई मशीनें - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में इस माह से स्वास्थ्य विभाग की तरफ से प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत आठ बेड की डायलिसिस सेंटर की शुरूआत होने जा रही है। इसके बाद जिला के मरीजों को डायलिसिस करवाने के लिए अब अग्रोहा मेडिकल, हिसार या फिर प्राइवेट अस्पतालों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यहां पर मरीजों को प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले 50 फीसदी से भी कम फीस पर डायलिसिस की सुविधा मिलेगी। दिल्ली प्राइवेट एजेंसी डीसीडीसी यह हेल्थ सर्विस शुरू कर रही है।
विज्ञापन

एजेंसी की तरफ से नागरिक अस्पताल में बनाए गए डायलिसिस सेंटर में आठ मशीनें और मेडिसिन पहुंच चुकी हैं। इसके अलावा अन्य यंत्रों की फिटिंग का काम भी पूरा हो चुका है। दो या तीन दिनों में बेड पहुंचने की संभावना है। उम्मीद है कि 15 से 25 जनवरी के बीच डायलिसिस सेंटर को शुरू कर दिया जाएगा। इसमें डॉक्टर, डायलिसिस तकनीशियन समेत 12 लोगों का स्टाफ होगा।
बीपीएल और इमरजेंसी मरीजों को मिलेगी फ्री सुविधा
प्राइवेट पब्लिक पार्टनरशिप के तहत बीपीएल, अनुसूचित जाति और दिव्यांग मरीजों को फ्री सुविधा मिलेगी। इसके अलावा इमरजेंसी केसों में अगर मरीज के साथ कोई नहीं है तो उसे भी यहां पर फ्री सुविधा उपलब्ध होगी। इसके अलावा अन्य मरीजों को नौ सौ से एक हजार रुपये चुकाने होंगे। फिलहाल मरीजों को प्राइवेट सेंटरों में डायलिसिस ढाई हजार रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

क्या है डायलिसिस तथा क्यों पड़ती है जरूरत
चिकित्सकों के मुताबिक डायलिसिस रक्त शोधन की एक कृत्रिम विधि होती है। इसमें रोगी के खून को डायलाइजर द्वारा पंप किया जाता है। इसमें खून साफ करने में तीन से चार घंटे लगते हैं। इसे सप्ताह में दो-तीन बार कराना पड़ता है। इसमें मशीन से रक्त को शुद्ध किया जाता है। डायलिसिस की प्रक्रिया को तब अपनाया जाता है, जब किसी व्यक्ति के वृक्क यानी गुर्दे सही से काम नहीं कर रहे होते हैं। गुर्दे से जुड़े रोगों, लंबे समय से मधुमेह के रोगी, उच्च रक्तचाप जैसी स्थितियों में कई बार डायलिसिस की आवश्यकता पड़ती है।
वर्जन
इस माह जिला अस्पताल में डायलिसिस सुविधा शुरू कर दी जाएगी। मौसम खराब होने के कारण ट्रांसपोर्ट से सामान नहीं आ पाया। मशीनें आ चुकी हैं। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
- रोहित कुमार, मैनेजर डीसीडीसी हेल्थ सर्विस
-------
नागरिक अस्पताल में पीपीपी के तहत डायलिसिस सुविधा शुरू हो रही है, मरीजों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा और कम फीस पर यहां पर सुविधा मिल जाएगी। इस माह सेंटर शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

- डॉ. मनीष बंसल, सिविल सर्जन फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें