फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कंप्यूटर ऑपरेटर्स की हड़ताल, ई-दिशा केंद्र में आधे दिन रजिस्ट्री, फर्द का कामकाज ठप

Wed, 25 Feb 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के रजिस्ट्री कार्यालय में इंतजार करते लोग। 
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला मुख्यालय के लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र में बुधवार को कंप्यूटर ऑपरेटरों ने अपनी मांगों को लेकर आधे दिन की हड़ताल की। इस कारण तहसील और ई-दिशा केंद्र से जुड़े कई महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित रहे, जिससे दूर-दराज के गांवों से आए लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 9 बजे, जब लोग अपने निर्धारित समय पर रजिस्ट्री, फर्द और अन्य दस्तावेज का काम करवाने पहुंचे, तो केंद्र में खाली सीटें ही देखने को मिलीं। ऑपरेटरों के काम न करने के कारण रजिस्ट्री प्रक्रिया पूरी तरह थम गई और आने वाले लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। दोपहर 1 बजे तक केंद्र के बाहर लोगों का आना-जाना जारी रहा, जबकि कुछ लोग लाइन में खड़े रहकर काम करवाने की कोशिश करते रहे।
भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले हड़ताल पर बैठे हरियाणा कम्प्यूटर प्रोफेशनल्ज संघ की मुख्य मांग में कंप्यूटर ऑपरेटरों को सेवा सुरक्षा एक्ट के तहत सुरक्षा लाभ दिया जाए शामिल है। संघ के फतेहाबाद प्रधान देवीलाल ने बताया कि सरकार ने 2024 में कर्मचारियों के लिए सेवा सुरक्षा एक्ट की घोषणा की थी, जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर को भी शामिल करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक उनका यह लाभ लागू नहीं किया गया। इससे कर्मचारियों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें