फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओटीपी न आने से त्रुटियां ठीक करने प्रॉपर्टी स्वयं सत्यापन की फाइलें अटकीं

Fri, 21 Mar 2025 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए आए प्रॉपर्टी मालिकसंवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। वित्त वर्ष खत्म होने से पहले नगर निकाय रिकवरी पर जोर दे रहा है लेकिन एनडीसी पोर्टल में आई दिक्कत ने परेशानी बढ़ा दी है। एनडीसी पोर्टल में दो दिन दिन से दिक्कत के चलते प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित और त्रुटियां ठीक करवाने की फाइलें अटकी हुई हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर को गृहकर बिल जमा करवाने के लिए बना पोर्टल भी बंद हो गया। इसके चलते गृहकर बिल जमा नहीं हो पाए। वहीं अब अगर पोर्टल शुरू होता है तो प्रॉपर्टी मालिक सोमवार को ही बिल जमा करवा पाएंगे। इसके अलावा त्रुटियों को ठीक करवाने और प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का काम हो पाएगा।







-

दो दिन से नहीं आ रहे है ओटीपी

नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटियों को ठीक करवाने के लिए रोजाना 100 से 120 फाइलें आ रही हैं। जिसमें नाम, मोबाइल नंबर, एरिया आदि त्रुटियां शामिल हैं। एनडीसी पोर्टल में दिक्कत के कारण प्रॉपर्टी मालिक के पास और न ही अधिकारियों के पास अप्रूवल को लेकर ओटीपी नहीं जा रहा है। इसके चलते फाइलें अप्रूव नहीं हो रही हैं। प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित में भी ये ही दिक्कत आ रही है। नगर परिषद कार्यालय में प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित भी नहीं हो पा रही है। ओटीपी न जाने के कारण दो दिन से प्रॉपर्टी आईडी स्वयं सत्यापित का काम भी बंद है।
विज्ञापन


-

शहर में नगर परिषद ने बंटवाएं बिल, साइट हुई बंद

गृहकर की रिकवरी को लेकर नगर परिषद प्रशासन ने इसी माह वर्ष 2024-25 के बिल बंटवाएं हैं। बिल बांटने का काम नगर परिषद प्रशासन ने निजी एजेंसी को दिया था। शहर में करीब 42 हजार प्रॉपर्टी हैं। इस बार नगर परिषद अधिकारियों ने 50 हजार से ज्यादा गृहकर बकाया के 100 टॉप बकायादारों को नोटिस भी दिए हैं।

-

ये है जिले में प्रॉपर्टी की स्थिति

शहर प्रॉपर्टी

भूना 11,770

फतेहाबाद 42,607

जाखल 4,748

रतिया 19,310

टोहाना 29,477

-

आज और कल भर सकेंगे पानी व सीवरेज के बिल

बकायेदारों पर पानी और सीवरेज के करीब आठ करोड़ रुपये बकाया है और रिकवरी सिर्फ 70 लाख रुपये हुई है। बिल की रिकवरी को लेकर अधिकारी खुद फील्ड में हैं। शनिवार और रविवार को भी बिल भरने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग काउंटर खुला रखने का फैसला लिया है। इसके चलते जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय में दो दिन विशेष कैंप लगाकर बिल जमा किए जाएंगे। उपमंडल अधिकारी सतपाल रोज ने बताया कि आमजन की मांग को देखते हुए पानी व सीवरेज का बिल भरने के लिए शनिवार और रविवार को कैंप लगाया जा रहा है। उपभोक्ता 31 मार्च से पहले पहले बिल भर दें अन्यथा विभाग सख्त कार्रवाई को मजबूर होगा। कार्यालय में सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बिल भर सकते हैं।

-

पोर्टल में मरम्मत के चलते फिलहाल दिक्कत आ रही है। निदेशालय को इस बारे में अवगत करवा दिया गया है। जल्द समाधान हो जाएगा। अगले सप्ताह शनिवार और रविवार को गृहकर भरने को लेकर कैंप लगाया जाएगा।
विज्ञापन


- राजेंद्र सोनी, ईओ नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें