फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डोर टू डोर टेंडर नहीं खुलने से पूरे शहर में गंदगी व कचरे के ढेर लगे

Mon, 02 Jun 2025 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रतिया में मंडी रोड पर लगे हुए कचरे के ढेर : संवाद
विज्ञापन
रतिया। नगर पालिका की शहर से कचरा उठाने के लिए लगाए गए डोर टू डोर के टेंडर न खुलने के कारण पूरे शहर में जगह-जगह गंदगी व कचरे के ढेर लग गए हैं। इस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि डोर टू डोर का टेंडर सोमवार को खोला जाना था लेकिन सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर देने के कारण अब यह टेंडर 22 जून को खुलेगा।
विज्ञापन

अब शहर वासियों को 20 दिन और गंदगी की परेशानियों को झेलना पड़ेगा। नगर पालिका ने शहर में कचरा उठाने के लिए पिछले साल लगाया गया डोर टू डोर का टेंडर 31 मार्च 2025 को समाप्त हो गया था। जिसके बाद नगर पालिका ने शहर से कचरा उठाने के लिए नया टेंडर लगाने के लिए नगर निकाय विभाग को मंजूरी के लिए दस्तावेज भेजे गए थे।
लेकिन इस दौरान सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी की गई की डोर टू डोर का टेंडर एक साल के बजाय 7 साल के लिए लगाया जाए। इस पर नगर पालिका के अधिकारियों ने पुराने टेंडर दस्तावेज रद्द करके नए सिरे से 7 साल के लिए एस्टीमेट बनाकर विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया था।
विज्ञापन

उच्च अधिकारियों द्वारा 7 साल के लिए टेंडर के दस्तावेज मंजूर कर दिए जाने के बाद नगर पालिका द्वारा शहर से कचरा उठाने के लिए डोर टू डोर का 7 साल का टेंडर ऑनलाइन कर दिया गया था।
जिसे दो जून को खुलना था। लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि इस बीच सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी। इसमें अब 7 साल के बजाय टेंडर को 5 साल के लिए लगाया जाए। इसके बाद नगरपालिका अधिकारियों द्वारा फिर से 5 साल के लिए टेंडर का एस्टीमेट बनाकर भेजा गया है जो टेंडर अब 22 जून को खोला जाएगा।
लेकिन टेंडर न होने के कारण शहर में जगह-जगह गंदगी व कचरे के ढेर लगे रहते हैं जिनको नगर पालिका के कर्मचारियों द्वारा कई-कई दिन बाद उठाया जाता है। इस कारण शहर वासियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नगर पालिका द्वारा लगाए गए डोर टू डोर टेंडर खुलना था, लेकिन सरकार की नई गाइडलाइन आ जाने के कारण और नए सिरे से टेंडर लगाया गया। यह अब 22 जून को खोला जाएगा।
विज्ञापन


-ओंकार सिंह, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें