फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: विकास कार्य न होने से 6 पार्षद विरोध में जुटे, बोले-ठगा सा महसूस कर रहे

Wed, 08 Jan 2025 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में बैठक करते विकास कार्य न होने से खफा पार्षद।
विज्ञापन

विज्ञापन

फतेहाबाद। शहर में विकास कार्य न होने से खफा पार्षदों ने एक बार फिर अधिकारियों पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया है। पार्षदों ने विकास कार्य न होने पर विरोध जताया। पार्षदों ने कहा कि अधिकारी काम नहीं कर रहे हैं। उन्हें वार्ड में लगाने के लिए स्ट्रीट लाइट तक नहीं मिल रही हैं और न ही बैंच मिल रहे हैं। पार्षद ठगा सा महसूस कर रहे हैं।

बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में पार्षदों ने एकजुटता दिखाकर विरोध करने के लिए बैठक बुलाई। हालांकि, मीडिया के सामने 27 में से 6 पार्षद ही जुट पाए। प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के कक्ष में इकट्ठे हुए पार्षद आपस में ही उलझ गए और कहा कि उन्हें मालूम ही नहीं है कि किस मुद्दे पर बुलाया गया है।
विज्ञापन


करीब 15 मिनट तक बंद कमरे में पार्षदों ने बैठक की। इसके बाद चेतावनी दी कि वीरवार को दोपहर 12 बजे प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची के साथ बैठक होगी। अगर समाधान न हुआ तो सोमवार को धरना दिया जाएगा। इस दौरान पार्षद अनिल गर्ग, ज्योति मेहता, मोहनलाल नारंग, चंद्रभान वधवा, सुरेंद्र डिंगवाल, सुभाष नायक मौजूद रहे।

हर महीने बैठक होनी चाहिए लेकिन नहीं हो रही : नारंग

बैठक के दौरान वार्ड नंबर 12 के पार्षद मोहन लाल नारंग ने कहा कि नगर परिषद में सही तरीके से काम नहीं हो रहे हैं। पिछले साल में एक ही हाउस की बैठक हुई है जबकि कानून के अनुसार हर माह बैठक होनी चाहिए। अब तक करीब ढाई साल के कार्यकाल में सिर्फ पांच बार बैठक हुई है। पार्षद ठगा सा महसूस कर रहे हैं, जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन पर ही काम नहीं हो रहा है।

पार्षद अनिल गर्ग बोले- अधिकारी बताएं, क्या हम चोर हैं

बैठक का नेतृत्व कर रहे वार्ड नंबर 24 के पार्षद अनिल गर्ग ने कहा कि उन्हें वार्ड के लिए बैंच तक नहीं मिल रहे हैं। न ही स्ट्रीट लाइट नहीं मिल रही हैं। यहां तक कहा जा रहा है कि पार्षदों को सीधे तौर पर स्ट्रीट लाइट नहीं मिलेंगी। क्या अधिकारी उन्हें चोर समझ रहे हैं। अधिकारी बताएं कि पार्षद क्या चोर हैं। इस मामले को लेकर प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची से बात की है और वीरवार को बैठक होगी। अगर समाधान नहीं हुआ तो सोमवार को धरना दिया जाएगा।

डीएमसी के पास रुकी एजेंडों की फाइल

नगर परिषद हाउस की बैठक 14 नवंबर को हुई थी। बैठक के बाद नगर परिषद द्वारा पार्षदों से एजेंडे लिए गए। इसमें डेढ़ माह का समय बीत गया और 10 दिन पहले जिला नगर आयुक्त को फाइल भेजी गई है। एजेंडों की फाइल डीएमसी के पास रुकी पड़ी है। पार्षदों ने बताया कि इसको लेकर वह ईओ से मिले हैं। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि जल्द एजेंडे पास हो जाएंगे।
विज्ञापन


प्रस्ताव मंजूरी के लिए डीएमसी के पास भेजे जा चुके हैं। मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएंगे। स्ट्रीट लाइट आ चुकी हैं और सामान को लेकर टेंडर लगाया जाना है। किसी भी पार्षद का काम नहीं रुकेगा। अधिकारियों के साथ मिलकर काम करेंगे और शहर का विकास करवाएंगे।

- राजेंद्र सिंह खिंची, प्रधान, नगर परिषद फतेहाबाद



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें