फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मकान के विवाद के चलते घर पर किया पथराव, थाने पहुंची महिला न

Mon, 07 Oct 2024 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में घर पर पथराव करते हुए युवक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की मातूराम कॉलोनी में मकान के विवाद को लेकर घर पर पथराव कर दिया। महिला ने अपने पति, ननद व 10-15 अन्य लोगों पर पथराव करने के आरोप लगाए।
विज्ञापन

महिला मासापाई जब शिकायत लेकर थाने पहुंची तो वहां भी आरोपियों ने हमला कर दिया। घायल महिला को फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घर पर पथराव की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। वहीं शहर थाना प्रभारी प्रहलाद राय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पहले भी आपस में विवाद हो चुका है। मामले के मुताबिक अस्पताल में उपचाराधीन महिला मासापाई ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति के साथ मकान को लेकर विवाद चल रहा है। सोमवार दोपहर को तीन बजे आरोपी पति व उसके साथ आए कुछ युवकों ने घर पर पथराव कर दिया। जिसकी सीसीटीवी फुटेज भी है। मामले को लेकर जब वह थाने में पहुंची तो यहां पर भी आरोपी पति, ननद ने हमला कर दिया। महिला ने बताया कि 20 सितंबर को भी आरोपियों ने हमला किया था।
विज्ञापन

फतेहाबाद के मातूराम कॉलोनी में घर पर पथराव करते हुए युवक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें