फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध के कारण कार तालाब में गिरी, सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला

Sun, 14 Dec 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव कन्हड़ी में तालाब में गिरी कार। - फोटो : करौंदीकला के गंगापुर कला गांव में रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
समैन। कन्हड़ी गांव के पास धुंध के चलते रविवार सुबह कार तालाब में उतर गई। यह हादसा सुलेहड़ा रोड पर बने तालाब के पास हुआ। वहीं यह हादसा देख ग्रामीणों ने कार में बैठे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन

ग्रामीण कर्मबीर सैनी ने बताया कि टोहाना से आ रही कार हरनामपुरा के परिवार की थी। वे निजी अस्पताल से मरीज की छुट्टी दिलाकर अपने घर लौट रहा था। धुंध के कारण चालक तालाब के पास बने रजवाहे के ऊपर पुल को देख नहीं सका।
इस कारण गाड़ी तालाब में उतर गई। स्थानीय लोगों ने किसी तरह ट्रैक्टर की मदद से गाड़ी बाहर निकाली। कर्मबीर सैनी ने बताया कि तालाब के पास सुरक्षा दीवार या ग्रिल नहीं लगी है।
विज्ञापन

इस कारण यह स्थान हादसों के लिए ज्यादा ही खतरा बन हुआ है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस समस्या पर ध्यान देकर उचित सुरक्षा उपाय किए जाएं। ताकि भविष्य में किसी के साथ हादसा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें