फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: धुंध के कारण नहर में गिरी गाड़ी, सनरूफ के रास्ते बाहर निकला चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया । दूना रोड पर गांव मुंशीवाली के पास रत्ताखेड़ा माइनर में वीरवार रात धुंध के कारण एक कार माइनर में गिर गई। गनीमत रही कि गाड़ी में सवार गन्नौर (सोनीपत) निवासी युवक दीपक समय रहते सनरूफ के रास्ते से गाड़ी से बाहर निकल आया और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन

दीपक बुधवार को रतिया के गोशाला के पास टिब्बा कॉलोनी स्थित अपनी ससुराल से लौट रहे थे। देर रात अचानक घनी धुंध छा गई, जिससे भुना रोड पर मुंशीवाली माइनर दिखाई नहीं दिया। इसी दौरान उनकी कार बेकाबू होकर माइनर में जा गिरी। जैसे ही गाड़ी माइनर में जाने लगी सतर्कता दिखाते हुए दीपक सनरूफ खोलकर बाहर कूद गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला गया। इस बीच दीपक के रिश्तेदार मौके पर पहुंचे और उसे घर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें