फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सात साल बाद पकड़ में आया नशा तस्करी का आरोपी, खा रहा था भेल-पूरी

Tue, 20 Oct 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदला, बाल बढ़ाए और ठिकाना भी बदल लिया लेकिन सात साल बाद आखिरकार नशा तस्करी का उद्घोषित अपराधी मंगत सिंह उर्फ मांगी निवासी हत्थे चढ़ ही गया। पुलिस के अनुसार आरोपी बाजार में भेल-पूरी खा रहा था तब पकड़ में आया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार वर्ष 2019 में 50 ग्राम हेरोइन बरामदगी के मामले में मंगत सिंह उर्फ मांगी को अदालत ने भगौड़ा करार दिया था। इसके बाद से वह पुलिस की पकड़ से बाहर था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी पहचान छिपाने के लिए हुलिया और ठिकाना बदलकर रह रहा था। आरोपी पहले मातूराम कॉलोनी फिर हंस कॉलोनी में किराये पर मकान लेकर रह रहा था।


भाई की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था नाम
जांच अधिकारी सुमित कुमार के अनुसार 18 जून 2019 को सीआईए की टीम गांव माजरा से ढाणी माजरा की ओर गश्त कर रही थी। इसी दौरान हड्डा रोड़ी क्षेत्र के पास पुलिस ने विकास उर्फ काछी निवासी माजरा को 50 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस संबंध में सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच के दौरान विकास ने अपने भाई मंगत सिंह उर्फ मांगी की कथित संलिप्तता के बारे में बताया था। पूछताछ में सामने आया था कि मंगत उसे हेरोइन की सप्लाई के लिए बाइक उपलब्ध करवाता था और नशे की बिक्री से होने वाली कमाई में दोनों की हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें