फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशा बेचने वालों की पैरवी करने पर दो युवकों पर लगाया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव काजल हेड़ी में नशा मुक्ति अभियान के तहत रविवार को बैठक आयोजित की गई। इसमें पंचायत द्वारा गठित कमेटी के सदस्यों सहित गांव के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। मीटिंग में कमेटी ने दो युवकों पर 5100-5100 रुपये जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

कमेटी का कहना है कि 3 जुलाई को आदमपुर थाना में गांव के चार सदस्य नशे के कारण पकड़े गए थे। उनको छुड़वाने के लिए उनकी पैरवी मलकीत सिंह और विनोद कुमार नामक युवक ने की। जिसके बाद पैरवी कर चारों को किसी तरह छुड़वा दिया गया। इसी कारण मलकीत सिंह व विनोद कुमार पर कमेटी की ओर से 5100-5100 रुपये जुर्माना लगाया गया है। गौरतलब है कि सर्वसम्मति से सभी ग्राम वासियों ने निर्णय लिया था कि ग्राम पंचायत का कोई सदस्य चाहे वह सरपंच हो या नंबरदार या गांव का कोई भी वकील, गांव के किसी भी सदस्य नशा फैलाने वालों की पैरवी नहीं करेगा। पैरवी करने वाले पर पंचायत द्वारा जुर्माना लगाया जाएगा। रविवार को हुई मीटिंग में कमेटी के नियमों के हिसाब से दो युवकों पर जुर्माना लगाकर सभी मौजूद सदस्यों के हस्ताक्षर करवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें