फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: भट्टू रोड पर टूटी सड़क से वाहन चालक परेशान, ठीक कराने के लिए नहीं कोई तैयार

Thu, 27 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के भट्टू रोड पर बना गड्डा। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। भट्टू रोड पर एसबीआई मोड के चौराहे पर सड़क के बीचों बीच सड़क टूट जाने से आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। सड़क करीब 10 फीट टूटी हुई है। इस कारण इस रोड से गुजरने में वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से करीब 6 माह पहले पाइप लाइन डालने के लिए आरसीसी रोड तोड़ी गई थी। काम पूरा होने के इस गड्ढे में मिट्टी भर दी गई है। वाहनों के आवागमन से गड्ढे की मिट्टी धंसने लगी, जिससे सड़क की बीच में नाली जैसी स्थिति बन गई है। भट्टू रोड फतेहाबाद शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इस रोड से भट्टू, चोपटा, आदमपुर और राजस्थान के लोग सफर करते हैं।
इस रोड से रोजाना करीब 1000 वाहन चालक गुजरते हैं। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय होती है। क्योंकि वाहन चालकों को लाइट सीधी पड़ने के कारण यह गड्ढा नजर नहीं आता। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को होती है। वे असंतुलित होकर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। लोगों ने प्रशासन से इस गड्ढे को भरवाने की अपील की है।
विज्ञापन

मैं हर रोज रात करीब 8 बजे इस भट्टू रोड से होकर अपने घर जाता हूं। रोड के बीच बने इस गड्ढे से वाहन को काफी तेज झटका लगता है। गड्ढे से दोपहिया वाहन असंतुलित होकर गिर जाते हैं। प्रशासन को इस समस्या का जल्द समाधान करवाना चाहिए।

-राकेश कुमार, निवासी फतेहाबाद

-

रोड के बीच में गड्ढे से ई-रिक्शा चालकों को सबसे अधिक परेशानी होती है। इससे ई-रिक्शा में बैठे यात्रियों को जोरदार झटका लगता है। गड्ढे के चलते कई बार यात्रियों के सिर में हल्की चोटें भी आई हैं।

-दीपक, दुकानदार।

-

इस समस्या के समाधान के लिए कई बार संबंधित विभाग से मांग की गई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। बारिश के दिनों में तो इससे हालात और ज्यादा खराब होगी। विभाग इसका तुरंत प्रभाव से समाधान करे।

-सोनू, राहगीर।

-

पिछले 6 माह से इस रोड पर बने गड्ढे से गीता कॉलोनी होते हुए शहर के अंदर जाने वाले लोगों को यहां से गुजरना होता है। ऐसे में लोगों को परेशानी आती है। गड्ढे के चलते वाहन अनियंत्रित हो जाते हैं। कई बार उनके पार्ट्स भी टूट जाते हैं।

राम सिंह, राहगीर



:: एसबीआई रोड पर पाइपलाइन डालने के लिए जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से रोड काे तोड़ा गया है। ऐसे में रोड का मरम्मत कार्य भी जनस्वास्थ्य विभाग को ही करवाना है।
विज्ञापन


-राजेंद्र सोनी, ईओ, नगर परिषद, फतेहाबाद।



:: एसबीआई रोड नगर परिषद के तहत है ऐसे में नगर परिषद ही इस रोड का मरम्मत कार्य करवाएगा।

सतपाल रोज, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें