फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किला मोहल्ला में दो दिन से पेयजल आपूर्ति प्रभावित

Wed, 15 Jul 2026 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
पानी समस्या को लेकर जेई विकास से बातचीत करते कॉलोनीवासी। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। किला मोहल्ला क्षेत्र की मुख्य पेयजल पाइपलाइन पर नया वाल्व लगाने के दौरान हुए लीकेज से पिछले दो दिनों से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। विभाग का दावा है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद किला मोहल्ला, बाजीगर मोहल्ला समेत कई क्षेत्रों में पानी का दबाव बढ़ेगा और आपूर्ति में सुधार होगा।
विज्ञापन

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के जेई विकास कुमार के नेतृत्व में टीम लीकेज ठीक करने का काम कर रही है। इस दौरान वार्ड 8 के पार्षद जोनी मेहता और वार्ड 9 के पार्षद प्रतिनिधि रमेश मेहता भी मौके पर पहुंचे। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि वार्डवार वाल्व व्यवस्था लागू होने से उनके क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इस पर जेई ने कहा कि नई व्यवस्था से ऐसी कोई समस्या नहीं आएगी।
जेई ने बताया कि किला मोहल्ला से गुजरने वाली आठ इंच की मुख्य पाइपलाइन पहले बूस्टिंग स्टेशन से सीधे जुड़ी थी। इस कारण पानी बिना नियंत्रण लगातार चार से पांच घंटे तक मेडिकल गली और माता वाली जोड़ी क्षेत्र में बहता रहता था। अब पाइपलाइन पर नया वाल्व लगा दिया गया है जिससे जरूरत के अनुसार पेयजल आपूर्ति नियंत्रित की जा सकेगी।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत इस क्षेत्र में रोजाना लगभग एक से डेढ़ घंटे तक पानी दिया जाएगा। इसके बाद शेष पानी अगले जोन में भेजा जाएगा जिससे बाजीगर मोहल्ला, किला मोहल्ला और आसपास के अन्य क्षेत्रों में जलदबाव बढ़ेगा तथा लोगों को पर्याप्त पेयजल मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें