फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरके कॉलोनी में पेयजल और सीवरेज व्यवस्था ठप

Mon, 23 Mar 2026 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की निर्माणाधीन डॉ. धुड़िया की गली। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। आरके कॉलोनी की गली में इन दिनों चल रहा निर्माण कार्य स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों को अपनी बुनियादी जरूरतों साफ पानी और दूषित पानी की निकासी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। ठेकेदार की लापरवाही और नगर परिषद की अनदेखी के चलते पूरी गली में के पेयजल व सीवरेज की पाइपलाइन टूट गई है।
विज्ञापन


गली के पुनर्निर्माण के दौरान मशीनों के अनियंत्रित इस्तेमाल से घरों को जोड़ने वाली पेयजल और सीवरेज की पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। मोहल्लावासी गुलाब चंद, गुड्डी देवी और कालूराम आदि का आरोप है कि निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ठेकेदार ने सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किए। पाइपलाइन टूटने के कारण कई घरों में पिछले कई दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है, वहीं सीवरेज का गंदा पानी सड़कों पर फैल रहा है।



मोहल्ला निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि पाइपलाइन टूटने की सूचना देने के बावजूद ठेकेदार ने इनकी मरम्मत करवाना जरूरी नहीं समझा। अब मोहल्ले के लोग अपने स्तर पर और अपने निजी खर्चे से प्लंबर बुलाकर पाइपलाइन की मरम्मत करवा रहे हैं। ठेकेदार की गलती का खामियाजा भी उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन






गली के लेवल पर गहराया विवाद

निर्माण कार्य में पाइपलाइन टूटने के साथ गली के लेवल पर भी लोगों ने नाराजगी जताई है। निवासियों का तर्क है कि ठेकेदार गली को जरूरत से ज्यादा ऊंचा उठा रहा है। यदि गली का ऊंचा किया गया तो बारिश के समय गली का पूरा पानी उनके घरों के भीतर घुसेगा जिससे मकानों की नींव को खतरा पैदा हो सकता है। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है।

गली का निर्माण कार्य नगर परिषद की ओर से करवाया जा रहा है। ऐसे में नगर परिषद के ठेकेदार से पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हुई है। पाइपलाइन का मरम्मत कार्य भी उनके द्वारा ही किया जाएगा।
विज्ञापन


-बलविंद्र जेई, जनस्वास्थ्य विभाग, फतेहाबाद।

शहर की निर्माणाधीन डॉ. धुड़िया की गली। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें