फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रिचार्ज बोर में अब नहीं जाएगा नालियों का पानी

Thu, 11 Sep 2025 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के हंस कॉलोनी में सफाई व्यवस्था को लेकर जागरूक करते हुए डीएमसी संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हंस कॉलोनी में स्वच्छता के लिए जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगर परिषद अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और सफाई का बारे में लोगों से फीडबैक लिया। इस दौरान लोगों को कचरा इधर-उधर फेंकने की जगह डोर टू डोर कचरा उठान गाड़ी में डालने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण दौरान डीएमसी को रिचार्ज बोर में नालियों का पानी जाता मिला। यह देख डीएमसी ने कर्मचारियों को इसे तुरंत हटाने के निर्देश दिए। लोगों ने कॉलोनी में पानी निकासी न होने की समस्या रखी। डीएमसी ने कहा कि जनस्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में टेंडर लगाया हुआ है और प्रक्रिया अंतिम चरण में है। उम्मीद है काम जल्द शुरू हो जाएगा।
सीवरेज प्रोजेक्ट पर समीक्षा के लिए जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों के साथ जल्द बैठक की जाएगी। डीएमसी ने कहा कि बारिश के पानी निकासी के लिए अस्थायी व्यवस्था की गई है। इस दौरान नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी, सीएसआई सतपाल सैनी, सिटी टीम लीडर कुमार सौरभ रहे।
विज्ञापन

-

सीवरेज लाइन डलने बाद होगा सड़क निर्माण

निरीक्षण के दौरान गलियों की हालत खराब मिली। डीएमसी ने कहा कि नगर परिषद की ओर से गलियों का निर्माण किया जाना है लेकिन सीवरेज प्रोजेक्ट के चलते रोका गया है। सीवरेज लाइन डलने के बाद सभी गलियों का निर्माण होगा। डीएमसी ने खैरातीखेड़ा रोड स्थित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सतपाल रोज भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें