फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: ओटीपी-पिन न करें साझा, खाली हो सकता है खाता

Fri, 28 Mar 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में आयोजित पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में मौजूद पुलिस अ​धिकारी
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ में शुक्रवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि साइबर क्राइम थाना प्रभारी सतीश कुमार ने विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है और क्या-क्या सावधानियां बरतनी चाहिए, इससे संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अंजान को ओटीपी और पिन साझा न करें, क्योंकि ठग आपका खाता खाली कर सकते हैं।
विज्ञापन

ट्रैफिक थाना से सब इंस्पेक्टर नवाब सिंह ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी और नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चलाते समय हेल्मेट का प्रयोग करें। बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन न चलाएं।
नशामुक्ति टीम इंचार्ज सुंदर मुसाफिर ने विद्यार्थियों को कविता के माध्यम से भी नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया। कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल राजीव सरदाना, दाखिला प्रभारी विश्वनाथ, पीपीओ संजीव गेरा, इलेक्ट्रिकल हेड डॉ. महाबीर, प्राध्यापक प्रवीन, प्राध्यापिका अंबिका और रशिक मौजूद रही।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने कहा कि साइबर क्राइम बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। किसी को भी मोबाइल फोन पर आने वाले ओटीपी या अपनी निजी जानकारी साझा न करें। जीमेल या फेसबुक या कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पासवर्ड मजबूत बनाएं और किसी को जानकारी न दें। पासवर्ड को समय-समय पर बदलते रहें।
सब इंस्पेक्टर सतीश ने कहा कि साइट पर अगर कोई भी आपको चीज सस्ती मिल रही है तो उसके प्रलोभन में न आएं। झांसा देकर साइबर क्राइम को अंजाम दिया जा सकता है। इन दिनों झांसा देकर बैंक खाता खुलवाया जा रहा है और फिर किट दूसरे साथी को दे दी जाती है। साथी उस किट को साइबर ठगों को बेच रहा है। साइबर ठग इसमें गलत ट्रांजेक्शन कर रहे हैं, ऐसे में बचकर रहें। अगर कोई भी साइबर क्राइम होता है तो डायल 112 पर सूचना दें।मोबाइल पर समय न करें बर्बाद, शिक्षा और खेल पर दें ध्यान

शरीर स्वस्थ है तो ही कर पाएंगे पढ़ाई

राजकीय बहुतकनीकी संस्थान धांगड़ के प्रिंसिपल इंजीनियर राजीव सरदाना ने कहा कि शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी है। अगर शरीर स्वस्थ है तो विद्यार्थी पढ़ाई अच्छे से कर पाएंगे। नशे से दूर रहना और लोगों को भी जागरूक करना ये हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।

-

पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर क्राइम से कैसे बचा जा सकता है इसकी जानकारी मिली है। आमजन कई बार प्रलोभन में आकर जानकारी दे देते हैं और साइबर क्राइम का शिकार हो जाते हैं।

- छात्रा भारती

-

कार्यक्रम में यातायात नियमों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीट बेल्ट लगाना कितना जरूरी है। थोड़ी से सावधानी बरत हम अपने साथ दूसरों की जिंदगी भी बचा सकते हैं।

- छात्रा पिंकी

-

अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बहुत अच्छी जानकारियां मिली। एक ही मंच पर साइबर क्राइम से बचाव, नशे से कैसे बचा जाए और ट्रैफिक नियमों की जानकारी मिली है।

- छात्र हर्ष

-

कार्यक्रम में बताया गया कि नशा कितना खतरनाक है और कैसे जिंदगी बर्बाद कर सकता है। नशे को रोकना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है। इसके खिलाफ सभी को आगे आकर लड़ाई लड़नी चाहिए।

- छात्र मोहित


आज का युवा मोबाइल फोन पर ज्यादा समय बर्बाद कर रहा है। इससे तनाव भी बढ़ रहा है और वह गलत आदतों का शिकार हो रहा है। विद्यार्थियों को मोबाइल फोन पर समय खराब न कर पढ़ाई और खेलों की तरफ ध्यान देना चाहिए। इससे वे नशे से भी दूर रहेंगे। विद्यार्थियों की भी जिम्मेदारी है कि अगर कहीं गलत काम हो रहा है या फिर कोई नशा बेच रहा है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। इससे पर वह समाज को सुधारने में अपनी भागीदारी निभा सकते है। साइबर क्राइम को लेकर विद्यार्थी खुद भी जागरूक रहें और अपने माता-पिता को भी रखें। क्योंकि साइबर ठग झांसे में लेकर किसी को भी शिकार बना सकते हैं।
विज्ञापन


- जगदीश काजला, डीएसपी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें