फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कचरा लिफ्टिंग मामले में अनियमितता पाने पर डीएमसी ने अधिकारियों को लगाई फटकार

विज्ञापन
भूना में कुलां रोड पर कचरा डंपिंग स्थल पर रातोंरात लगाई गई कचरा निस्तारीकरण मशीन।
विज्ञापन
भूना। कचरा लिफ्टिंग में गड़बड़झाले को लेकर बुधवार को जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने नगरपालिका भूना का रिकॉर्ड व शहर में सफाई और कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया। डीएमसी ने अनियमितता पाए जाने के चलते अधिकारियों को फटकार लगाई व कचरा लिफ्टिंग के ठेकेदार पर आर्थिक जुर्माना लगाने के आदेश दिए। डीएमसी ने शहर में नगरपालिका की बिना मंजूरी के सैकड़ों भवन निर्माण किए जाने पर बिल्डिंग इंस्पेक्टर को भी खरी खोटी सुनाई।
विज्ञापन

नगरपालिका अधिकारियों व ठेकेदार ने गड़बड़झाला पर पर्दा डालने के लिए 9 अप्रैल की रात को कचरा निस्तारण मशीन को कचरा डंपिंग स्थल पर लगा दिया। मगर जल्दबाजी में उसे चालू नहीं किया गया है। डीएमसी ने पूर्ण हालात का जायजा लेने के बाद ठेकेदार पर तत्काल प्रभाव से सचिव को जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। डीएमसी संजय बिश्नोई ने ठेकेदार को चेतावनी देते हुए कहा कि कचरा लिफ्टिंग से संबंधित टेंडर के मुताबिक वाहनों की संख्या व अन्य संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है, उन्हें एक सप्ताह के अंदर उपलब्ध करवाएं और शहर की सफाई व्यवस्था का सुधार करें।
नगरवासी नरेंद्र रेवड़ी, तेलूराम, पवन रेवड़ी, कृष्ण कुमार, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सुखजीत सिंह, जसबीर सिंह, महेंद्र सिंह आदि ने बताया कि शहर में पिछले कई दिनों से कचरा लिफ्टिंग व्यवस्था पूरी तरह से ठप हो चुकी है। इन शहरवासियों ने मुख्यमंत्री और शहरी विकास एवं निकाय मंत्री तथा जिला उपायुक्त के संज्ञान में लाने के लिए लिखित शिकायत भेजी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि टेंडर में कचरा निस्तारण के लिए डंपिंग स्थल पर शुरुआती दौर से ही मशीनें लगाना अनिवार्य था। परंतु ठेकेदार ने अधिकारियों के साथ सांठगांठ करके मशीन नहीं लगाई। कचरा लिफ्टिंग से संबंधित टेंडर के मुताबिक वाहनों की संख्या व अन्य संसाधन भी पर्याप्त मात्रा में नहीं है। नियमित रूप से कचरा नहीं उठाने से इन इलाकों में चारों तरफ गंदगी का अंबार दिखाई देता है।
विज्ञापन

कोट

भूना में सफाई व्यवस्था और डंपिंग स्थल पर कचरा निस्तारण मशीन नहीं होने को लेकर शिकायत आ रही थी। इसलिए बुधवार को शहर में और डंपिंग स्थल पर निरीक्षण किया है। नगरपालिका अधिकारियों को सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने और ठेकेदार की लापरवाही से संबंधित जुर्माना लगाने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

-संजय बिश्नोई, जिला नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें