फतेहाबाद में डीएमसी सिरसा रोड पर सफाई को लेकर निरीक्षण करते हुएस्त्रोत नगर परिषद
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय का बुधवार दोपहर बाद जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नो ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएमसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यालय में जल्द से जल्द सीएफसी स्थापित किया जाए ताकि एक ही जगह पर लोगों को सुविधा मिल सके।
निरीक्षण दौरान टेंडर को लेकर भी रिकॉर्ड जांचा गया तो पता चला कि कई ठेकेदारों ने ठेका अलॉट होने बाद भी काम शुरू नहीं किया है। डीएमसी ने संबंधित फर्मों पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। डीएमसी ने नगर परिषद ईओ राजेंद्र सोनी को निर्देश दिए कि पार्कों की सफाई रोजाना होनी चाहिए और वहां पर पौधरोपण किया जाए। वार्डों में जहां भी सफाई को लेकर समस्या है तो उसका समाधान करवाएं।
एमई से डिवाइडर के निर्माण की स्टेटस रिपोर्ट मांगी गई और कहा कि जल्द से जल्द काम पूरा करवाएं। नगर परिषद के स्वच्छता अभियान को लेकर जिला नगर आयुक्त ने सुबह सिरसा रोड पर निरीक्षण किया। यहां पर स्पेशल अभियान चलवाकर सफाई करवाई गई। इस दौरान अधिकारी व पार्षद भी मौजूद रहे।