फतेहाबाद। नगर परिषद के प्रधान राजेंद्र सिंह खिंची और उपप्रधान सविता टुटेजा के बीच कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद के बीच में जिला नगर आयुक्त ने करीब ढाई करोड़ के 23 कामों की मंजूरी दे दी है। नगर परिषद अब इनके दोबारा से एस्टीमेट तैयार करके टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। नगर परिषद की तरफ से मंजूरी के लिए प्रस्ताव जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई के पास भेजे गए थे। नगर परिषद वार्डों में मुख्य तौर पर पानी निकासी को लेकर वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगवाने जा रहा है। शहर के मेन चौक और पार्कोंं में बैठने के लिए बैंच रखे जाएंगे। ये ही नहीं नगर परिषद की सीएसआई ब्रांच और स्ट्रांग रूम के मरम्मत पर 15 लाख रुपये खर्च करने की योजना है।
इन कार्यों को मिली मंजूरी
कार्य एस्टीमेट
गली निर्माण श्याम मंदिर से निवास स्थान गंगाधर सरदाना वार्ड नंबर 4 15 लाख
वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वार्ड नंबर 5 5.50 लाख
शेड एवं मरम्मत कार्य राजीव गांधी पार्क वार्ड नंबर 6 5.42 लाख
गली निर्माण कृष्ण किरयाणा स्टोर से घर किरोड़ी राम वार्ड नंबर 8 10 लाख
गली निर्माण हैप्पी नागपाल से निवास मांगेराम बिश्नोई वार्ड नंबर 8 10 लाख
रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वार्ड नंबर 9 5.50 लाख
रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वार्ड नंबर 13 5.50 लाख
निर्माण एवं मरम्मत कार्य वार्ड नंबर 15 20 लाख
गली निर्माण कार्य वार्ड नंबर 16 10 लाख
दोबारा लेवलिंग भगवानदास कॉलोनी और गैस एजेंसी गली वार्ड नंबर 18 20 लाख
दोबारा लेवलिंग अग्रवाल जेई वाली गली वार्ड नंबर 24 20 लाख
वार्ड नंबर 1 से 27 में डस्टबिन 30 लाख
सार्वजनिक पार्कों और मेन चौक में बेंच 5 लाख
मरम्मत कार्य सीएसआई ब्रांच एवं स्ट्रॉग रूम नगर परिषद 15 लाख
रैन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम वार्ड नंबर 18 से 24 11 लाख
गली मरम्मत कार्य वार्ड नंबर 17 10 लाख
गली मरम्मत कार्य वार्ड नंबर 16 20 लाख
आरसीसी गली निर्माण मातूराम कॉलोनी से स्वामी नगर वार्ड नंबर 19 25 लाख
सीसी गली निर्माण महेंद्र मुटरेजा से वाल्मिकी चौक वार्ड नंबर 2 25 लाख
रिपेयरिंग कार्य ऑटो मार्केट 25 लाख
रैंप निर्माण वार्ड नंबर 24 2.50 लाख
सीसी गली निर्माण वार्ड नंबर 21 18 लाख
वार्डों में 30 लाख से लगेंगे डस्टबिन
नगर परिषद वार्डों में 30 लाख रुपये से डस्टबिन लगवाएगा। वार्ड नंबर 1 से लेकर 27 तक डस्टबिन लगाने की योजना है। हालांकि काफी समय से नगर परिषद ने शहर के मुख्य चौक और वार्डों में डस्टबिन नहीं लगवाए हैं। करीब तीन साल पहले प्लास्टिक के डस्टबिन लगाए गए थे जो कि टूट चुके हैं।
नगर परिषद शुरू करेगा लाइब्रेरी
नगर परिषद फतेहाबाद क्लब में लाइब्रेरी शुरू करेगा। इसके लिए करीब तीन लाख रुपये से सामान खरीदा जाएगा। लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर की खरीद करने के लिए नगर परिषद ने टेंडर जारी किया है।
आखिरकार तैयार हुआ उपप्रधान कक्ष
नगर परिषद में खींचतान के बीच चार दिनों के अंदर ही उपप्रधान सविता टुटेजा का कक्ष तैयार हो गया है। बुधवार को उपप्रधान कक्ष में कुर्सी मेज भी लग चुकी है। हालांकि प्रधान के कक्ष से उपप्रधान की कुर्सी को अलग नहीं किया गया है और न ही उपप्रधान ने नए कक्ष में कुर्सी संभाली है।
कोट
नगर परिषद शहर में विकास कार्य करवाने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। वार्डों में कार्यों को लेकर प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे गए थे। मंजूरी मिली है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया नियम अनुसार पूरी कर ली जाएगी।
-अमित कौशिक, कार्यकारी अभियंता नगर परिषद
कोट
नगर परिषद से जो प्रस्ताव भेजे गए थे उन्हें मंजूरी देकर भेज दी गई है। शहर में विकास कार्यों को लेकर प्रशासन पूरी तरह से गंभीर है। विकास कार्य को लेकर जो भी मंजूरी मांगी जाती है उसको लेकर प्रयास रहता है कि जल्द से जल्द जो भी औपचारिकता है उसे पूरा किया जाए ताकि काम शुरू हो सके।
-संजय बिश्रोई, जिला नगर आयुक्त