फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: दिव्यांगों को मेडिकल के लिए बुला, डॉक्टर ही नहीं आए

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। नागरिक अस्पताल में बुधवार को मेडिकल प्रमाण पत्र के लिए लगने वाले कैंप में दिव्यांगों के साथ मजाक किया जा रहा है। दो-दो माह से दिव्यांग मेडिकल के लिए चक्कर काट रहे लेकिन डॉक्टर ही नहीं मिल रहे हैं। बुधवार को नागरिक अस्पताल में लगे कैंप में भी तीन डॉक्टर नहीं पहुंचे, इसके चलते दिव्यांग भटकते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को नागरिक अस्पताल में लगाए गए कैंप में हड्डी रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ नहीं पहुंचे। इसके अलावा मनोचिकित्सक विभाग की तरफ से क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक न होने के कारण दिव्यांगों को मेडिकल के लिए रेफर किया जा रहा है। अस्पताल में हड्डी रोग विशेषज्ञ न होने के चलते हिसार से बुलाया जाता है। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ बुधवार को छुट्टी पर रहे।

ये बोले दिव्यांग
पैरों में दिक्कत के कारण मेडिकल करवाना था लेकिन आर्थो डॉक्टर नहीं आया है। एक माह से भटक रहा हूं। हर सप्ताह किराए पर गाड़ी करके आते हैं।
-प्रेम कुमार, निवासी टोहाना

बेटी की दिमागी हालत ठीक नहीं है। गांव दमकोरा से हर सप्ताह आते हैं लेकिन डॉक्टर नहीं मिल रहा है। हर बार ये कह दिया जाता है कि अगले सप्ताह आना।
-गुरचरण सिंह, गांव दमकोरा

पैरों में पोलियों के चलते मेडिकल करवाना था। फरवरी माह से चक्कर काट रहे है लेकिन चिकित्सक नहीं मिल रहा है। हर बार किराया भरकर आते हैं और लौट जाते हैं।
विज्ञापन

-राजबीर, भट्टूकलां
कोट
हड्डी रोग विशेषज्ञ हिसार से आता है जो कि नहीं आया है। नेत्र रोग विशेषज्ञ भी छुट्टी पर थे। डॉक्टर न होने के कारण दिक्कत आ रही है। व्यवस्था बनाने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

-डॉ. संगीता अबरोल, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें