फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन बाद ठीक हुआ जिला अस्पताल का ई उपचार सर्वर

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में पर्ची कटवाते मरीज। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लंबे समय बाद ई उपचार सर्वर ठीक हो गया है। मरीजों को अब पर्ची कटवाने के लिए 30 से 45 मिनट तक लाइनों में लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को पांच सो सात मिनट में पर्ची मिल जाएगी। करीब 30 दिनों बाद अस्पताल में ई उपचार सर्वर ठीक हो गया है और सोमवार से ऑनलाइन पर्ची कटनी शुरू हो गई। ई उपचार सर्वर ठीक होने के बाद मरीजों का डाटा अब फिर से कंप्यूटर में दर्ज हो सकेगा। इसके अलावा एक्सरे रिपोर्ट भी अब सीधा संबंधित डॉक्टर के पास ऑनलाइन चली जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल में ई उपचार सर्वर पिछले करीब एक माह से बंद पड़ा था। इसके चलते ओपीडी काउंटर पर मरीजों को मैनुअल पर्ची काटकर दी जा रही थी। मैनुअल पर्ची काटने में समय लग रहा था। मरीजों को पर्ची कटवाने के लिए करीब पौने घंटे तक का इंतजार करना पड़ रहा था। ई उपचार सर्वर कक्ष में यूपीएस खराब होने के कारण सिस्टम बंद पड़ा था। यहां पर दो यूपीएस थे, जिसमें एक यूपीएस करीब पांच माह पहले खराब हो गया था और एक यूपीएस पिछले माह खराब हो गया था। इसके चलते ई उपचार सर्वर पूरी तरह से बंद हो गया था।
ये होता है ई उपचार सर्वर का फायदा
नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की पर्ची ऑनलाइन काटी जाती है। मरीज का पूरा डाटा दर्ज हो जाता है। इसके बाद जिस डॉक्टर से मरीज दवा ले रहा है उसके पास पूरा डाटा ऑनलाइन दर्ज होता है। टेस्ट रिपोर्ट से लेकर मरीज को दी गई दवा का डाटा भी ऑनलाइन दर्ज होता है। डॉक्टर भी मरीज का ऑनलाइन रिकॉर्ड देख सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें