फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने एएनएम के बाद स्टाफ नर्स की नियुक्ति की सूची भी जारी कर दी है। जारी हुई सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों को 1357 स्टाफ नर्स यानि नर्सिंग ऑफिसर मिली है। जिले को 33 स्टाफ नर्स मिली है। विभाग ने जिले के सीएचसी और पीएचसी सेंटरों पर स्टाफ नर्स की नियुक्ति की है। यहां पर पद खाली थे। स्टाफ नर्स की नियुक्ति से स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों को फायदा मिलेगा। वार्ड में दाखिल मरीजों की बेहतर देखभाल हो सकेगी। इसके अलावा टीकाकरण, डिलिवरी केसों में भी मरीजों को फायदा होगा। संवाद