फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला से पर्स छीन बाइक सवार फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतिया। राजकीय कन्या विद्यालय के पास मोटरसाइकिल सवार युवक एक युवती से उसका पर्स छीन कर फरार हो गया। युवती द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगों द्वारा युवक का पीछा भी किया लेकिन मोटरसाइकिल सवार युवक मौके से फरार गया। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के 112 नंबर पर सूचना दी । सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शहर के पुराना बाजार स्थित एक कपड़े के शोरूम में पुरानी गौशाला निवासी युवती मीरा सेल्जमैन के तहत कार्य करती है। शनिवार शाम को मीरा रोजाना की तरह अपना काम निपटाकर घर जा रही थी कि राजकीय कन्या विद्यालय के पास एक मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और मीरा का पर्स छीनकर फरार हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें