फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में जिला प्रथम

विज्ञापन
राज्यस्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में फतेहाबाद को प्रथम स्थान मिलने पर टीम सदस्यों को सम्मा
विज्ञापन
फतेहाबाद। राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में जिला फतेहाबाद की टीम ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर ट्राफी पर कब्जा किया और प्रथम स्थान हासिल किया। बुधवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त मनदीप कौर ने जिला फतेहाबाद की टीम विजेताओं को ट्राॅफी देकर सम्मानित किया। टीम का उत्साहवर्धन करते हुए उपायुक्त मनदीप कौर ने कहा कि आपदा के समय किसी का जीवन बचाना समाज की सबसे बड़ी सेवा है।
विज्ञापन

उन्होंने जिला फतेहाबाद की टीम में शामिल सभी सदस्यों से परिचय भी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि यह जिला फतेहाबाद के लिए गौरव का क्षण है कि राज्य स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में जिला ने प्रथम स्थान हासिल करते हुए ट्राफी पर कब्जा किया है। उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, हरियाणा के सौजन्य से ब्रह्मसरोवर कुरूक्षेत्र में 17 से 22 अप्रैल तक यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान टीमों ने चप्पू द्वारा किश्ती चलाना, होमगार्ड, रेडक्रॉस, प्राथमिक उपचार, स्वीमिंग आदि गतिविधियों में भाग लिया। जिला फतेहाबाद की टीम में जिला मास्टर ट्रेनर (बाढ़ राहत) कानूनगो बीर सिंह, कैनाल गार्ड भजनलाल, मुकेश, तरसेम सिंह व जोगिंद्र, बेलदार महाबीर व संदीप तथा वीएलडीए रविकांत शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें