फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिपो पर बाजरे का वितरण बंद, मिलेगा गेहूं

Tue, 29 Apr 2025 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के एक राशन डिपो पर राशन का वितरण करता संचालक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। मई माह में राशन डिपो पर गेहूं के साथ बाजरे का वितरण नहीं होगा। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बाजरा के वितरण बंद किए जाने के आदेश जारी किए हैं। सरकार की ओर से 24 अप्रैल को राशन डिपो पर बाजरे के वितरण पर रोक लगाई है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले में करीब दो लाख 11 हजार राशन कार्ड हैं। हरियाणा सरकार ने नवंबर माह में राशन डिपो पर बाजरा सप्लाई की शुरुआत की थी। अक्तूबर से अप्रैल माह में जिले के बीपीएल परिवार को तीन किलो बाजरा और दो किलो गेहूं प्रति सदस्य वितरण किया गया है। अब मई में बीपीएल राशन कार्ड धारकों को पांच किलो के हिसाब से गेहूं प्रति सदस्य के हिसाब से वितरण किया जाएगा। अब मई में अंत्योदय परिवारों को 35 किलोग्राम और बीपीएल परिवारों को प्रति सदस्य पांच किलो ग्राम गेहूं का वितरण होगा।



जिन परिवारों ने 24 अप्रैल तक नहीं लिया बाजरा अब उन्हें मिलेगा गेहूं

- जिन राशन कार्ड धारकों ने 24 अप्रैल तक अपना राशन नहीं लिया था, अब उन लाभार्थियों को बाजरा नहीं दिया जा रहा। अगर डिपाे संचालक के पास बाजरे का स्टाॅक खत्म हो गया है, तो वह बाजरे के बजाय लाभार्थियों को गेहूं का वितरण करेगा।
विज्ञापन




पीओएस मशीन से हटाया बाजरा वितरण का ऑप्शन

- खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने अब अप्रैल में राशन वितरण के लिए पीओएस यानी प्वाइंट ऑफ सेल मशीन से बाजरे का ऑप्शन ही हटा दिया है। डिपोधारक किसी भी बीपीएल पात्र परिवार के सदस्य की मशीन में बायोमेट्रिक का अंगूठा लगवाएगा तो उसके अलॉटमेंट में केवल गेहूं का ही वितरण दर्शाया जाएगा। इसका एक फायदा यह होगा कि डिपो धारकों को भी अब बाजरा के स्टॉक को लेकर दिक्कत नहीं झेलनी पड़ेगी। वहीं, बीपीएल परिवारों को भी बाजरा लेने के लिए बाध्य नहीं होना पड़ेगा।



मई में बाजरा वितरण नहीं किया जाएगा। इस संबंध में मुख्यालय से आदेश मिले हैं। जिन डिपो पर बाजरा की आपूर्ति कराई थी, उन्हें भी इसके वितरण नहीं करने की हिदायत दी गई हैं। पीओएस मशीन से भी बाजरा वितरण का विकल्प हटा दिया है। किसी भी राशन डिपो पर खराब गेहूं पहुंचने की कोई शिकायत नहीं आई है, अगर किसी डिपो पर खराब राशन पहुंचा है तो उसे बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन


- राजपाल पंवार, सहायक, खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें