फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: किराये को लेकर रोडवेज अधिकारियों व ई-रिक्शा चालकों के बीच विवाद

Tue, 20 Aug 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के नए बस स्टैंड पर रोष प्रकट करते ई-रिक्शा चालक।
विज्ञापन
फतेहाबाद। किराये के विवाद को लेकर सोमवार को हिसार रोड पर बने नए बस स्टैंड पर रोडवेज व ई-रिक्शा चालकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। ई-रिक्शा यूनियन के प्रधान वीरू सेठी ने बताया कि सोमवार को रोजाना की तरह ई-रिक्शा चालक सवारियों को नए बस स्टैंड से पुराना बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए खड़े थे।
विज्ञापन

इस दौरान नए बस स्टैंड के अंदर से कुछ अधिकारी उनके पास आए और उनको ई-रिक्शा हटाने के लिए बोलने लगे। इन अधिकारियों ने कहा कि इस जगह से अपने ई-रिक्शा हटाओ नहीं तो पांच सौ रुपये का चालान कर देंगे। अधिकारियों ने ई-रिक्शा चालकों को कहा कि आप यात्रियों से प्रति सवारी 10 रुपये से ज्यादा नहीं ले सकते। इसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने ई-रिक्शा में बैठी सवारियों को अपनी बस में बिठाना शुरू कर दिया।
इसके बाद मामला बढ़ना शुरू हो गया। कर्मचारियों व चालकों के बीच बहस शुरू हो गई। अपना रोष प्रकट करने के लिए चालकों ने बस स्टैंड के गेट पर दो मिनट के लिए धरना दे दिया, मौके पर पुलिस पहुंची और चालकों को गेट से हटाया गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालकों ने हड़ताल करने का निर्णय लिया। हड़ताल के दौरान एक ई-रिक्शा चालक पुराना बस स्टैंड से सवारियों को लेकर नए बस स्टैंड पर छोड़ने के लिए आया। वह सवारियों को बस स्टैंड परिसर में छोड़ने चला गया।
विज्ञापन

इसका यूनियन के सदस्यों ने विरोध किया तो सवारियों को छोड़ने आए चालक अशोक नगर निवासी मोनू ने अपनी ई-रिक्शा के टूल बॉक्स से कोई नुकीली चीज निकाली और मारने के लिए आगे बढ़ा तो यूनियन के सदस्यों ने उसे रोकने की कोशिश की। इसी बीच यह नुकीली चीज भाटिया कॉलोनी निवासी गोपाल के सीने में लग गई। इसके बाद गोपाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं, मोनू को पुलिस के हवाले किया गया।
करीब 5 घंटे बाद पुलिस ने विवाद करवाया खत्म
किराये को लेकर पनपे विवाद में रक्षाबंधन के त्योहार पर ई-रिक्शा चालकों ने करीब 5 घंटे तक हड़ताल की। हड़ताल को हुड्डा चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने खत्म करवाया। वहीं इस मामले को लेकर हुड्डा चौकी प्रभारी गुरपाल सिंह ने बताया कि हमारे पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो कार्रवाई करेंगे। कर्मचारियों व ई-रिक्शा चालकों का किराये को लेकर विवाद था।
रक्षाबंधन के त्योहार के चलते रोडवेज ने नए बस स्टैंड से शहर में जाने-आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल बसें चलाई थी। ताकि महिलाओं व बच्चों को परेशानी न हो। जिसका ई-रिक्शा चालकों ने विरोध किया। जिसके बाद पुलिस को मौके पर बुलाया गया। वहीं ई-रिक्शा चालकों ने बस स्टैंड के गेट को भी बंद किया था, जो कि गलत था।
विज्ञापन


- सुभाष ढांड, संस्थान प्रबंधक, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें