फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी हुए बाइक की डुप्लीकेट आरसी बनाने पर ई-दिशा में कार्यरत महिला कर्मचारी को बर्खास्तगी का नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। ई-दिशा में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर राजकुमारी को बर्खास्तगी का नोटिस जारी किया गया है। प्रशासन की ओर से यह नोटिस डीसी के आदेशों पर जारी किया गया है। कर्मचारी पर आरोप है कि उन्होंने एमएलसी के निर्देशों की परवाह किए बगैर कोर्ट केस में संलिप्त मोटर साइकिल की डुप्लीकेट आरसी की फीस काट दी।
विज्ञापन

ज्ञात रहे कि पिछले दिनों एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। इस व्यक्ति ने डुप्लीकेट आरसी के लिए आवेदन किया था। इस पर मोटर लाइसेंस क्लर्क ने लिखा कि मामला चोरी का है और कोर्ट में केस लंबित है, इसलिए आरसी केवल गुमशुदगी की स्थिति में डीडीआर दर्ज होने पर ही मिलती है। बताया गया है कि ई-दिशा केंद्र में तैनात कर्मचारी राजकुमारी ने फार्म 26 स्वीकार कर डुप्लीकेट आरसी जारी करने की रसीद काट दी। जब मामला एसडीएम कार्यालय के संज्ञान में आया तो एसडीएम ने डुप्लीकेट आरसी रोक ली और राजकुमारी को बर्खास्तगी का नोटिस जारी कर दिया। बाद में महिला कर्मचारी ने लिखित में माफी मांग ली। राजकुमारी का माफीनामा उपायुक्त की टेबल पर पहुंचा तो उपायुक्त ने फाइल पर लिखा कि यह कार्य माफी योग्य नहीं है।

उपायुक्त की नोटिंग के बाद एसडीएम कार्यालय ने एक बार फिर राजकुमारी को नोटिस देकर पूछा है कि उसकी लापरवाही को देखते हुए क्यों न उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया जाए। इस बारे में जब एमएलसी अजमेर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जब से डीआईओ आए हैं, उनका ई-दिशा में हस्तक्षेप बढ़ गया है और माहौल तनावपूर्ण है। इस पर डीआईओ रमेश शर्मा ने कहा कि वह तो सिर्फ तकनीकी काम देखते हैं, ऑपरेटरों का काम तो अधिकारी देखते हैं। वहीं, इस बारे में जब एसडीएम राजेश कुमार से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि उपायुक्त कार्यालय के आदेशों पर यह कार्रवाई की गई है। इसके आगे वह कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें