फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : दिल्ली से 1 लाख 60 हजार रुपये में खरीदी थी हेरोइन, सिरसा में परचून में बेचना था

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। 263 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी ने रिमाड के दौरान खुलासा किया कि उन्होंने दिल्ली में एक नाइजीरियन से 1 लाख 60 हजार रुपये में यह हेरोइन खरीदी गई थी। इस हेरोइन को सिरसा में परचून में बेचनी थी। रिमांड के दौरान आरोपी फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू ने बताया कि आरोपी सिरसा के गांव शाहपुर बेगू निवासी विशाल उर्फ लाडी की गाड़ी का इस्तेमाल किया था। एक दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ शीलू को कोर्ट में पेश किया, यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक एंटी नारकोटिक्स टीम ने वीरवार देर रात को गांव बड़ोपल में चिंदड़ रोड पर नाकेबंदी के दौरान कार सवार दो युवकों को पकड़ा था। जांच के दौरान कार से 263 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी। पकड़े गए आरोपी तस्कर सिरसा के शाहपुर बेगू निवासी विशाल उर्फ लाडी तथा फतेहाबाद के गांव बड़ोपल निवासी सुनील उर्फ शीलू के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी सुनील उर्फ शीलू को कोर्ट से एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। शनिवार को रिमांड खत्म होने के बाद आरोपी सुनील को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें