फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : पहले हिसार से कैंटर चोरी किया, फिर राइस मिल से चुरा ले गए 23 थैले धान के

Sun, 17 Nov 2024 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र में छह दिन पूर्व राइस मिल से धान चोरी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चुराई गई धान और घटना में प्रयोग की गई गाड़ी को बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में चोरों ने पुलिस को अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। इस पर पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। खास बात यह है कि चोरों ने जिस गाड़ी से राइस मिल में धान चोरी की थी, वो दो दिन पहले ही हिसार क्षेत्र से चोरी की गई थी। बता दें कि चांदपुरा रोड स्थित श्रीसालासर राइस मिल से 11 नवंबर की रात को 23 थैले धान चोरी हो गए थे। चोर धान चोरी कर कैंटर में लोड कर फरार हो गए थे। राइस मिल मालिक ने इस बारे में जाखल थाना में चोरी की शिकायत दी थी।
जाखल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए रविवार को जाखल निवासी प्रदीप और जगसीर उर्फ सीरा को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी जसवंत सिंह के अनुसार आरोपी प्रदीप पर पहले भी 9 मामले दर्ज हैं, जिनमें 8 मामले चोरी तथा एक मामला एनडीपीएस का है। वहीं, आरोपी जगसीर पर भी पहले चोरी के दो मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें