टोहाना। उपमंडल के गांव हिंदालवाला के रहने वाले दिव्यांग व्यक्ति ने 8 लोगों पर उसके साथ मारपीट करने व उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी शिकायत में जश्नदीप सिंह ने बताया कि वह दिव्यांग है तथा वह रविवार को दोपहर करीब 1:48 बजे जैन समाधि के पास वाली नहर के पास गया था जहां 8 लोगों ने मिलकर उसे मारा है। उसने बताया कि उसने आरोपियों को कुछ नहीं कहा तथा उसके पास वीडियो भी है जो आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल की है। उसने बताया कि कुछ समय पहले भी आरोपियों ने उसे धमकी दी थी लेकिन डर के चलते उसने कोई शिकायत नहीं की थी, अब वे चाहते हैं कि पुलिस इस मामले पर कार्रवाई करे। संवाद