फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीड़ी जलाते समय आग लगने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भट्टूमंडी की माचरा मंडी में बीड़ी जलाते समय आग लगाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। करीब 65 वर्षीय वेजनाथ अपने परिवार सहित कई वर्षों से भटटूमंडी की माचरा मंडी कॉलोनी में रहता है। वेजनाथ अपने घर के ऊपर बने चौबारे में सोया हुआ था। नशे की हालत में बीड़ी जलाते समय अचानक आग उसके कपड़ों व बिस्तर में लग गई। आग से वह बिस्तरों सहित जल गया। आग की लपटें देखकर परिजनों व आस पड़ोस के लोगों ने आग पर काबू पाया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लेकर आए जहां पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र विकास के ब्यान के आधार पर इत्तफाकिया कार्यवाही की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें