फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: डिजिटल दरवाजे खुले, समाधान की राह बंद

Mon, 30 Nov 2026 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रजिस्ट्री संब​धित कार्यों के लिए ई-दिशा में पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। लाल डोरे की जमीन का रिकॉर्ड सुधारने के लिए शुरू की गई डिजिटल पहल तकनीकी खामियों के कारण लोगों को राहत नहीं दे पा रही है। आपत्ति पोर्टल पर आवेदन करने के बावजूद तहसील स्तर पर यह स्पष्ट नहीं हो रहा कि आवेदक रिकॉर्ड में किस त्रुटि को ठीक करवाना चाहता है।
विज्ञापन

नतीजन करेक्शन (त्रुटियों में सुधार) के मामले अटक रहे हैं और लोगों को दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। रिकॉर्ड में नाम और विवरण की गड़बड़ी राशन और पेंशन जैसी सरकारी सुविधाओं के लाभ में भी बाधा बन रही है।
सरकार ने लाल डोरे की संपत्तियों के रिकॉर्ड को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए नया अधिनियम और मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार की है। 18 नवंबर को ऑनलाइन आपत्ति पोर्टल शुरू किया गया था। इसके माध्यम से आमजन से आपत्तियां लेकर उनका समाधान किया जाना है।
विज्ञापन

लाल डोरे की जमीन के रिकॉर्ड में सुधार करवाने पहुंचे नागरिक बलबीर, अशोक और रामसिंह ने बताया कि वे सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) के माध्यम से पोर्टल पर आवेदन कर रहे हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद मामला तहसील स्तर पर पहुंच जाता है। इसके बावजूद संबंधित कर्मचारियों को यह जानकारी नहीं मिलती कि आवेदक रिकॉर्ड में किस त्रुटि को ठीक करवाना चाहता है। पोर्टल पर करेक्शन का कारण और रिकॉर्ड में किए जाने वाले बदलाव की जानकारी स्पष्ट नहीं होने से कर्मचारी आवेदन पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। इसके चलते कई मामले लंबित हैं और आवेदकों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
90 दिन में आपत्तियों का निपटारा कर तैयार होगा रिकॉर्ड :
पोर्टल पर प्रत्येक गांव की आबादी और राजस्व क्षेत्र का नक्शा उपलब्ध कराया गया है। ग्रामीण संपत्ति का विवरण देखकर सहमति दे सकते हैं या तथ्य और साक्ष्य के साथ आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। 90 दिनों में आपत्तियों का निपटारा कर राजस्व रिकॉर्ड तैयार किया जाना है। लोगों ने पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने की मांग की है। उनका कहना है कि रिकॉर्ड की गलतियों से राशन और पेंशन जैसी सुविधाएं प्रभावित हो रही हैं।

::::::::
पोर्टल में खामी के कारण करेक्शन से जुड़े मामलों का निपटारा नहीं हो पा रहा है। जब तक आवेदन में त्रुटि का विवरण स्पष्ट रूप से दिखाई नहीं देगा तब तक संबंधित रिकॉर्ड में सुधार की प्रक्रिया आगे बढ़ाना संभव नहीं है।
विज्ञापन

सुरेंद्र सिंह, तहसीलदार, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें