फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार को नहीं हुई खरीद, आज भी सिर्फ उठान होगा

विज्ञापन
अनाज के उठान के लिए पहुंचा ट्रक। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
जिले की मंडियों में लगभग 25 लाख क्विंटल गेहूं पड़ा है। सिस्टम की लापरवाही के चलते उठान नहीं हो पाया। कुल 30 लाख क्विंटल गेहूं अब तक खरीदा जा चुका है, जिसमें शुक्रवार शाम तक 5 लाख क्विंटल गेहूं का उठान हो पाया है। इसलिए शनिवार को खरीद कार्य बंद रहा। अधिकारियों ने निर्णय लिया है कि शनिवार व रविवार, यानी दो दिन सिर्फ उठान का काम चालू रहेगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का दावा है कि सोमवार को मंडियां आधी खाली हो जाएंगी जिससे किसानों को काफी राहत मिलेगी। शुक्रवार को हुई बारिश से किसानों व खरीद एजेंसियों का काफी गेहूं भीग गया था। शनिवार को मौसम सामान्य रहा, जिसके चलते किसानों ने गेहूं को सूखने के लिए खुला छोड़ रखा था। मौसम खुस्क रहने के कारण गेहूं में गीलापन जल्दी दूर हो गया। जिले के कई हिस्सों में बारिश नहीं, बल्कि हल्की बूंदाबांदी हुई थी। खेतों में कटाई का काम लगभग 60 फीसदी तक पूरा हो चुका है। अब किसान बचे हुए अवशेषों से तूड़ी बनाने में भी लग चुके हैं।
मंडियों में पड़ रही जगह की कमी
फिलहाल मंडियों में जगह की कमी पड़ रही है। नियमानुसार आवक के साथ खरीद होनी चाहिए। खरीद होते ही उठान हो जाना चाहिए। इससे मंडी में परेशानी नहीं होती। मगर अब उठान न होने के चलते चारों तरफ गेहूं से भरे हुए थैले नजर आते हैं। इससे उन किसानों को दिक्कत आ रही है, जो खेतों से गेहूं लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें गेहूं डालने के लिए जगह नहीं मिल रही।
विज्ञापन

डेढ़ लाख क्विंटल उठाने की उम्मीद
अब तक हुए उठान को देखते हुए उम्मीद है कि जिले की मंडियों में शनिवार व रविवार को लगभग 1 लाख 50 हजार क्विंटल गेहूं का उठान हो जाएगा। क्योंकि पिछले दो तीन दिन में उठान की गति तेज की गई है। इससे पहले यह काम तकनीकी दिक्कतों के चलते सुस्त चल रहा था।
20 अप्रैल को लेकर चिंता बरकरार
मौसम विभाग की चेतावनी के चलते किसान चिंतित है। मौसम विभाग ने 16, 17 व 20 अप्रैल को मौसम में गड़बड़ी की आशंका जताई थी। 16 को जिले में तेज आंधी आई और उसके बाद बारिश हुई। हालांकि 17 अप्रैल को दिन भर मौसम सामान्य रहा। इससे कुछ राहत महसूस की गई। अब किसानों को 20 अप्रैल को लेकर चिंता है कि कहीं मौसम मेहनत पर पानी न फेर दे।
कोट
मंडियों में उठान का काम तेजी से हो रहा है। शनिवार व रविवार सिर्फ उठान का काम हो रहा है। सोमवार को मंडी में भीड़ नहीं रहेगी। किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

-संजीव सचदेवा, सचिव मार्केट कमेटी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें