फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाबा मनसागर धाम में दिवाली पर लगे मेले में उमड़े श्रद्धालु

Mon, 09 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
ढि़ंगसरा में बाबा मनसागर धाम पर खरीदारी करते हुए लेते लोग। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
भट्टूकलां। गांव ढिंगसरा स्थित बाबा मनसागर धाम में दिवाली पर्व पर आयोजित मेले में हजारों श्रद्धालुओं ने माथा टेककर मन्नतें मांगी। श्रद्धालुओं ने नमक, झाड़ू, खील और पतासे का प्रसाद चढ़ाकर पूजा। मंदिर कमेटी ने भंडारे का आयोजन किया।
विज्ञापन

मेले में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने झूलों का आनंद लिया और विभिन्न दुकानों से खरीदारी की। मेले में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने 150 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। इनमें 50 महिला और 100 पुरुष पुलिसकर्मी शामिल रहे। थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि यातायात सुचारू रखने के लिए फतेहाबाद जाने वाले मार्ग पर बदलाव किया गया। वाहनों को मेहूवाला मोड़ से मेहूवाला होते हुए ढिंगसरा के रास्ते फतेहाबाद भेजा गया।

ढि़ंगसरा में बाबा मनसागर धाम पर खरीदारी करते हुए लेते लोग। स्त्रोत : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें