फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: मालवाहक वाहनों से जोखिम भरा सफर कर रहे श्रद्धालु

Sat, 31 Aug 2024 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। राजस्थान के गोगामेड़ी में भादो माह शुरू होने के साथ ही मेला शुरू हो गया है। जिसको लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। गोगापीर जाने के लिए श्रद्धालु मालवाहक वाहनों में सवार होकर जोखिम भरा सफर करके मेले तक पहुंच रहे हैं। जिसमें से ज्यादातर श्रद्धालु पंजाब से हैं।
विज्ञापन

जोखिम भरे इस सफर को श्रद्धालु बसाें और गाड़ियाें के बजाय ट्रैक्टर, ट्रक, पिकअप और अन्य मालवाहक वाहनों से ज्यादा कर रहे हैं। एक ही वाहन में ज्यादा संख्या में सवार होने के लिए मालवाहक वाहन में दो मंजिल बनाकर एक साथ 100 से भी अधिक श्रद्धालु सफर कर रहे हैं। मालवाहक वाहन में दो मंजिल बनाने पर इन वाहनों की ऊंचाई ज्यादा होने के कारण यह कई बार बिजली की तार को छू जाते हैं। जिससे कई बार श्रद्धालुओं को करंट लग चुका है, मगर फिर भी वे इस जोखिम भरे सफर को करने को तैयार रहते हैं। दूसरी तरफ यातायात नियमों का उल्लंघन होते देख प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

जिम्मेदार नहीं कर रहे कार्रवाई
चालक ओवरलोड वाहनों को बेखौफ होकर पुलिस के सामने से गुजार रहे हैं। इसके बाद भी पुलिस के अधिकारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। हालांकि पुलिस विभाग की ओर से बाकी वाहनाें के धड़ल्ले से चालान किए काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालवाहक वाहनों का सफर करने के लिए प्रयोग करने वाले चालकों पर निगरानी रखी जा रही है। ऐसे वाहन चालकों के चालान काटे जा रहे हैं।
-संजय बिश्नोई, आरटीए, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें