टोहाना। हेरिटेज ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन की ओर से 8वीं वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शुभारंभ शुक्रवार को को डिफेंस पीजी कॉलेज के खेल मैदान में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ स्पर्धा में देवी प्रथम रही।
प्रतियोगिता शुरू होने से पूर्व एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस वॉलंटियर्स तथा अन्य संस्थाओं के प्रतिभागी विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोसायटी चेयरपर्सन डॉ. श्रेया सिंह ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्रोफेसर सुनील कुमार, कुलसचिव, चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा उपस्थित रहे। वहीं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में निदेशक आईक्यूएसी प्रोफेसर राजकुमार तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में दिनेश व सतीश पहुंचे।
खेल स्पर्धाओं में 200 मीटर (महिला वर्ग) में प्रथम देवी, द्वितीय सोनू, तृतीत मुस्कान रही। वहीं 200 मीटर पुरुष वर्ग में प्रथम निर्मल, द्वितीय अमन, तृतीय सहदेव रहे। इसी तरह 400 मीटर महिला वर्ग में प्रथम देवी, द्वितीय टीनू, तृतीय सिमरन रही। 400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में प्रथम अमन, द्वितीय विजेंदर, तृतीय सहदेव रहे।
800 मीटर दौड़ (पुरुष वर्ग) में प्रथम विजेंदर, द्वितीय अमन, तृतीय सहदेव रहे। भाला फेंक (पुरुष वर्ग) में प्रथम परम, द्वितीय रोहित, तृतीय आशीष रहे। गोला फेंक (महिला वर्ग) में प्रथम टीनू, द्वितीय रितु, तृतीय जैस्मीन कौर रहीं। डिस्कस थ्रो (महिला वर्ग) में प्रथम रीतु, द्वितीय टीनू, तृतीय अमृत रही।
इसके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं शॉट पुट जैसी अन्य स्पर्धाएं भी आयोजित की गईं। कार्यक्रम में मंच संचालन सुनील दत्त, आरती एवं रोहित गोयत ने किया। प्राचार्य डॉ. हवा सिंह ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान उप-प्राचार्य जसवीर नैन, डिफेंस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्राचार्य डॉ. मुनेंद्रा कुमार व उप-प्राचार्य तरसेम चंद, डिफेंस आईटीआई के प्राचार्य राजकुमार, हेरिटेज स्कूल ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या परमजीत कौर, सेंट जोसेफ स्कूल की प्राचार्या मारियालीन लुईस तथा एस्टेट ऑफिसर उत्तम आदि उपस्थित रहे।