फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नए बस स्टैंड में जगह फिर भी जर्जर भवन में चल रहा आरटीए कार्यालय

Wed, 12 Aug 2026 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद।  जर्जर हो चुका आरटीओ कार्यालय। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। नए बस स्टैंड परिसर में आरटीए कार्यालय के लिए जगह उपलब्ध होने के बावजूद कार्यालय अब तक बीडीपीओ कार्यालय परिसर के जर्जर भवन से चल रहा है। लोक निर्माण विभाग इस भवन को जर्जर घोषित कर चुका है और इसे खाली करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन

इसके बावजूद एक साल से अधिक समय बीतने के बाद भी कार्यालय को नए परिसर में स्थानांतरित नहीं किया गया है। सीमित जगह और सुविधाओं के अभाव में कर्मचारियों के साथ रोजाना विभिन्न कार्यों के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
आरटीए कार्यालय में बड़े और छोटे कमर्शियल वाहनों से संबंधित चालान, ड्राइविंग लाइसेंस समेत विभिन्न कार्यों के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। कार्यालय में बैठने की व्यवस्था न के बराबर है। ऐसे में लोगों को अपनी बारी के लिए असुविधाजनक परिस्थितियों में इंतजार करना पड़ता है। कर्मचारियों को भी सीमित जगह में विभागीय रिकॉर्ड और अन्य जरूरी सामग्री के साथ काम करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बीडीपीओ कार्यालय परिसर में बना है कार्यालय
आरटीए कार्यालय वर्तमान में बीडीपीओ कार्यालय परिसर में संचालित हो रहा है। समय के साथ भवन की हालत खराब हो चुकी है और इसके कई हिस्सों में मरम्मत की जरूरत है। बारिश के दौरान जर्जर भवन में कर्मचारियों और लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है। कार्यालय में आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए मौजूदा परिसर को पर्याप्त और सुविधाजनक नहीं माना जा रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से भवन को जर्जर घोषित किए जाने के बाद इसे खाली करने के आदेश दिए गए थे। दूसरी ओर नए बस स्टैंड परिसर में आरटीए कार्यालय के कामकाज के लिए जगह उपलब्ध कराई जा रही है। इसके बावजूद कार्यालय को पुराने भवन से स्थानांतरित नहीं किया गया है।
एक साल से अधिक समय बीता, नहीं हुआ स्थानांतरण
मई 2025 में बीडीपीओ कार्यालय में चल रहे जिला पुस्तकालय को खाली करवाया गया था। जिला पुस्तकालय के साथ ही आरटीए कार्यालय को भी खाली करवाने के आदेश जारी हुए थे। इसके बावजूद अब तक कार्यालय को खाली नहीं कराया गया है। नए परिसर में कार्यालय शुरू होने से कर्मचारियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ आम लोगों को भी सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। बस स्टैंड परिसर में कार्यालय होने से परिवहन विभाग से संबंधित कार्यों के लिए आने वाले लोगों को स्थान ढूंढने और वहां पहुंचने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें