फतेहाबाद। शहर में आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस के द्वारा समय-समय पर वाहनों की चेकिंग की जाती है। वहीं यातायात पुलिस के द्वारा चालान भी किए जाते हैं। फिर भी शहर में कई चालक बिना नंबर प्लेट के वाहनों को चला रहे रहे हैं।
आमतौर देखा जाता है कि बिना नंबर प्लेट के वाहनों का इस्तेमाल तरह-तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए अपराधी करते हैं। बीते दिनों ही गांव माजरा में स्थित में एक कपड़े की दुकान पर फायरिंग कर फिरौती मांगी गई थी, उस घटना में भी बिना नंबर प्लेट वाले वाहन का इस्तेमाल किया गया था। यातायात पुलिस के द्वारा लगातार लोगों को वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। लेकिन लोग कई वाहन चालक अपने वाहन का नंबर लगाने के बजाय नंबर प्लेट पर अपने नाम व जाति लिख रहे हैं। कई वाहन चालक अपने वाहन पर रजिस्ट्रेशन नंबर इस प्रकार लिखवाते हैं कि वह पढ़ने वाले की समझ में ही नहीं आते। ऐसे वाहन चालकों के भी पुलिस चालान करती है लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों को तोड़ रहे हैं।
-
150 से अधिक वाहनों को किया जा चुका जब्त
यातायात प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लगातार वाहनों की चेकिंग की जा रही है। यातायात थाने में 150 से अधिक वाहन जिन पर नंबर प्लेट नहीं थी, उनको जब्त किया गया है। बिना नंबर प्लेट के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाएगी।